नई दुनिया, रायपुर के शुरुआत से जुड़े रहे रमेश अवस्थी ने यहां से इस्तीफा देकर रायपुर में ही हरिभूमि में रीजनल इंचार्ज के रूप में ज्वाइन कर लिया है। बताया जा रहा है कि कुछ और लोग भी यहां से जल्द ही इस्तीफा दे सकते हैं।
दैनिक भास्कर, हिसार के रिपोर्टर अमित यादव ने यहां से बाय बाय बोलने के बाद दैनिक हिंदुस्तान, चंडीगढ़ में ज्वाइन कर लिया है।
देशबंधु, नई दिल्ली में दो लोगों ने ज्वाइन किया है। विराट वैभव, दिल्ली के गिरीश और महामेधा, दिल्ली के अंजनी ने अपने अपने संस्थानों से इस्तीफा देकर देशबंधु के साथ नई पारी शुरू कर दी है।
आगे है…जोधपुर से छपेगा इवनिंग डेली न्यूज टुडे?
चर्चा है कि राजस्थान पत्रिका जोधपुर में अपना इवनिंग डेली न्यूज टुडे लांच करने जा रहा है। उधर, दैनिक भास्कर जोधपुर और जयपुर में डीबी स्टार की लांचिंग जल्द करने वाला है। इसके चलते पत्रिका भी यहां आ सकता है। ज्यपुर और इंदौर में न्यूज टुडे पहले से ही मार्केट में है।











