दिल्ली के दो पत्रकारों ने पाला बदल लिया है. आज समाज अखबार के दिल्ली के एक जिले के ब्यूरो चीफ रवि शंकर तिवारी ने इस्तीफा देकर राष्ट्रीय सहारा अखबार ज्वाइन कर लिया है. रवि शंकर तिवारी आज समाज में कई वर्षों से थे और इनक्रीमेंट न होने व कास्ट कटिंग से परेशान होकर इस्तीफा दिया. वे राष्ट्रीय सहारा में दिल्ली के लोकल ब्यूरो में काम कर रहे हैं. रवि शंकर इससे पहले विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में काम कर चुके हैं. वे गोरखपुर के रहने वाले हैं.
एक अन्य खबर सहारा समय न्यूज चैनल से है. इस चैनल में काफी समय से कार्यरत महेंद्र मिश्र ने इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने ठीकठाक पद व पैकेज पर नए लांच होने जा रहे न्यूज चैनल न्यूज एक्सप्रेस के साथ नई पारी की शुरुआत की है. महेंद्र इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पढ़े हुए हैं और वहां छात्र राजनीति में भी सक्रिय रहे हैं. वे जनता से जुड़ाव और सरोकार वाली पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं.












krishna kumar kanhaiya
July 30, 2011 at 12:51 pm
महेन्द्र जी को नई पारी के लिए बधाई…