Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

रांची के वरिष्‍ठ पत्रकार के घर से लाखों की चोरी

रांची के एक प्रमुख हिन्दी दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार पूरनचंद्र के घर से कल देर रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के जेवरात, कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना के समय पूरनचंद्र सपरिवार किसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए हुए थे. इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया.

रांची के एक प्रमुख हिन्दी दैनिक के वरिष्ठ पत्रकार पूरनचंद्र के घर से कल देर रात अज्ञात चोरों ने लाखों रुपए मूल्य के जेवरात, कीमती सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया. घटना के समय पूरनचंद्र सपरिवार किसी शादी समारोह में भाग लेने के लिए गए हुए थे. इसी का फायदा उठाते हुए चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया.

जानकारी के अनुसार पूरनचंद्र बीस जनवरी को अपने एक रिश्‍तेदार की शादी अटेंड करने के लिए पूरे परिवार के साथ बोकारो गए हुए थे. उनके घर में ताला बंद था. कल देर रात चोर ताला तोड़कर उनके प्रथम तल पर स्थित घर के अंदर घुस गए. और चोरी को अंजाम देने लगे. इसी बीच जब पूरनचंद्र के घर के नीचे रहने वाले पड़ोसी परिवार को ऊपर से खटखट तथा बर्तन आदि की आवाज सुनाई दी तो वे जाग गए. चोर-बदमाश होने की आश्‍ांका में उन्‍होंने शोर मचाना शुरू कर दिया तथा 100 नंबर पर डॉयल करके पुलिस को भी सूचना दे दी.

सूचना मिलने के कुछ देर बाद पुलिस भी मौके पर पहुंच गई. इधर शोर सुनकर चोर जितना सामान हाथ लगा लेकर फरार हो गए. उनके पास हथियार होने के डर से किसी ने बाहर निकलकर उन्‍हें पकड़ने की हिम्‍मत नहीं दिखाई. शोर सुनकर आसपास के काफी लोग जाग गए थे. पुलिस ने मौके से चोरों के फिंगर प्रिंट भी उठा लिए हैं. कई अहम सुराग मिलना की बात भी पुलिस कर रही है. पर अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है. पुलिस का कहना है कि चोरी की घटना को बहुत ही पेशेवर ढंग से अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि पत्रकार की बेटी की शादी होने वाली थी. उसके चलते ही उन्‍होंने काफी गहने बनवाकर घर में रखे थे. इस घटना के बाद से उनका पूरा परिवार सदमें में है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...