Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राकेश पहुंचे भोपाल, रविशंकर i-next रांची में

रविशंकर,  संदीप कुमार और विद्या भूषण को भी बधाई,  सुरेश जैन का तबादला

भोपाल, रांची, जमशेदपुर व राजस्थान से कुछ खबरें हैं। पहली खबर भोपाल से। पत्रिका,  भोपाल में राकेश गांधी ने ज्वाइन किया है। वे राजस्थान से ट्रांसफर होकर यहां आए हैं। राकेश पत्रिका के वरिष्ठ पत्रकारों में शुमार किए जाते हैं और वे कई संस्करणों का दायित्व निर्वाह कर चुके हैं। भोपाल में वे पत्रिका में सेकेंड मैन के बतौर कार्य देखेंगे। वे संपादक दिनेश रामावत के कार्यों में सहयोग प्रदान करेंगे। रामावत के बारे में सूचना है कि वे अब पत्रिका के इंदौर संस्करण में ज्यादा वक्त देंगे और भोपाल में उनकी अनुपस्थिति में राकेश गांधी काम संभालेंगे।

राकेश गांधी को नए दायित्व/नई पारी के लिए भड़ास4मीडिया की तरफ से ढेर सारी शुभकामनाएं। 

दूसरी खबर रांची से है। हरिभूमि, रायपुर में फीचर विभाग में कार्यरत रविशंकर ने संस्थान छोड़ दिया है। उन्होंने बतौर सब एडीटर रांची से जल्द प्रकाशित होने वाले दैनिक जागरण समूह के टैबलायड आई-नेक्स्ट को ज्वाइन किया है। नई पारी के लिए रविशंकर को ढेर सी शुभकामनाएं।

राजस्थान पत्रिका के हुबली संस्करण से सुरेश जैन का ट्रांसफर करके उन्हें अजमेर भेज दिया गया है। सूचना है कि पत्रिका ने अपने चन्नई और बंगलोर संस्करणों से भी कुछ तबादले किए हैं पर इनके नाम नहीं मिल पाए हैं।

एक मेल के जरिए बताया गया है कि एस एपएम रेडियो ने जमशेदपुर में एक साथ दो झटके ईटीवी को दिए हैं। मार्केटिंग के संदीप कुमार को बतौर स्टेशन हेड एस एफएम ने ज्वाइन कराया है। टेक्निकल विद्या भूषण को ब्राडकास्टिंग हेड बनाकर एस एफएम ने अपने यहां ज्वाइन कराया है। संदीप और विद्या को नई पारी के लिए ढेर सारी शुभकामनाएं।

आप मीडिया से जुड़ी खबरें [email protected] और [email protected]  पर भेज सकते हैं।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...