दैनिक भास्कर, जालंधर में स्टेट न्यूज कोआर्डिनेटर के पद पर कार्यरत राकेश बहल के बारे में जानकारी मिली है कि प्रबंधन ने उनका प्रमोशन कर दिया है. राकेश बहल को अब न्यूज एडिटर बना दिया गया है. राकेश पिछले दस सालों से दैनिक भास्कर से जुड़े हुए हैं. वे दैनिक भास्कर, जालंधर के ब्यूरोचीफ भी रहे. उन्होंने करियर की शुरुआत न्यू प्रताप अखबार के साथ की थी. वे इसके साथ आठ सालों तक जुड़े रहे.
आज समाज, दिल्ली से सूचना है कि वैभव पांडेय ने इस्तीफा देकर नई पारी की शुरुआत दैनिक जागरण, नोएडा में सेंट्रल डेस्क के साथ की है. वैभव इससे पहले देशबंधु और अकिंचन भारत में भी काम कर चुके हैं.












ajay prakash
June 12, 2011 at 10:34 am
congratulations vaibhav bhai…
ajay prakash