हमार टीवी से इस्तीफा देने वाले राजकुमार सिंह ने अपनी नई पारी साप्ताहिक दैनिक समय सारांश, दिल्ली के साथ शुरू की है. उन्हें रिपोर्टिंग की जिम्मेदारी सौंपी गई है. राजकुमार ने अपने करियर की शुरुआत अमर उजाला, दिल्ली के साथ 2002 में की थी. कुछ समय बाद वे ईटीवी, हैदराबाद के हिस्से बने. फिर एस1 से चार सालों तक जुड़े रहे. इसके बाद हमार टीवी ज्वाइन कर लिया था.
दैनिक जागरण, गोरखपुर के देवरिया ब्यूरो से राघवेन्द्र शुक्ला ने इस्तीफा दे दिया है. राघवेन्द्र जागरण में रिपोर्टर थे. उन्होंने अपनी नई पारी अमर उजाला, गोरखपुर के साथ शुरू की है. उन्हें जूनियर सब बनाया गया है. राघवेन्द्र पिछले आठ साल से जागरण से जुड़े हुए थे. वे जागरण के लिए देवरिया के अलावा बस्ती में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं. राघवेन्द्र अपने करियर की शुरुआत 2001 में स्वतंत्र भारत के साथ की थी.












ajay kumar singh
December 3, 2010 at 3:57 pm
rajkumar jee nayi pari ke liye welcome,lekhani se samaj ko rausan karo
raj kumar
December 4, 2010 at 5:51 am
raj kumar ji ko bhut bhut badhaiya……raj kumar sports
anuj tyagi
December 5, 2010 at 4:02 am
chunni babu badhai ho