पत्रकार राजकुमार जैन ने दैनिक भास्कर से इस्तीफा देने के बाद अब जयपुर से प्रकाशित ‘नफा नुकसान’ बिजनेस न्यूज पेपर में ज्वाइन कर लिया है। वे इसके अलवर जिला संवाददाता नियुक्त किए गए हैं। राजकुमार जैन वर्ष 2001 से अगस्त 2008 तक अलवर और अधिक समय भरतपुर में राजस्थान पत्रिका में रिपोर्टर रह चुके हैं। इस दौरान उन्हें कई अवार्डों से सम्मानित भी किया गया।
पत्नी को अस्थमा की बीमारी से चिंतित रहने के कारण उन्होंने सीकर स्थानांतरण होने के बाद वहां दो महीने कार्य किया और बाद में इस्तीफा दे दिया। इसके बाद उन्होंने दैनिक भास्कर ज्वाइन कर लिया। करीब डेढ पौने दो साल दैनिक भास्कर में कार्य किया। लेकिन स्टेट संपादक के तय बातों पर खरे नहीं उतरने के कारण दैनिक भास्कर से इस्तीफा दे दिया। भास्कर में तत्कालीन संपादक कल्पेश याग्िनक से उनकी अलवर में ही रहकर संपादकीय विभाग में कार्य के लिए तय हुआ था, लेकिन थोड़े दिन बाद उनका स्थानांतरण भरतपुर कर दिया गया। इसी कारण उन्होंने इस्तीफा दिया।












अमित बैजनाथ गर्ग.
January 11, 2011 at 7:39 am
राजकुमार जी को बधाई…