Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

राजस्थान पत्रकार संघ ने अयोजित की फोटो प्रदर्शनी

प्रदर्शनी हनुमानगढ : जंक्शन स्थित खालसा कालेज के प्रांगण में राजस्थान पत्रकार संघ (जार) द्वारा फोटो प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बीकानेर के फोटोग्राफर दिनेश गुप्ता के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दलीप जाखड़ ने फीता काटकर किया।

प्रदर्शनी हनुमानगढ : जंक्शन स्थित खालसा कालेज के प्रांगण में राजस्थान पत्रकार संघ (जार) द्वारा फोटो प्रर्दशनी का आयोजन किया गया। प्रदर्शनी में बीकानेर के फोटोग्राफर दिनेश गुप्ता के चित्रों की प्रदर्शनी लगाई गई। प्रदर्शनी का उद्घाटन भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दलीप जाखड़ ने फीता काटकर किया।

इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने प्रदर्शनी में शामिल चित्रों का बारीकी से अवलोकन किया। उन्होंने प्रदर्शनी में शामिल विभिन्न अवसरों पर खींचे गए चित्रों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रदर्शनी फोटोग्राफी के क्षेत्र से जुड़े लोगों का भविष्य उज्ज्वल बनाने में प्रेरणादायक साबित होगी। उन्होंने कहा कि फोटोग्राफर एक दृश्य को भिन्न-भिन्न नजरिए से देखते हुए अपनी कैमरे में कैद करता है और वही फोटो समाज के लिए एक नया संदेश के रूप में अपनी महत्ता प्रदर्शित करती है।

उन्होंने प्रेस फोटोग्राफी के पेशे से जुड़े युवाओं से आह्वान किया कि वे सकारात्मक सोच के साथ, जिले में राष्ट्रीय धरोहर होने के बावजूद पर्यटन मानचित्र से नजरअंदाज की जा रही धरोहरों की, अच्छी फोटोग्राफी कर राष्ट्रीय स्तर पर एक अलग पहचान दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उन्होंने कहा कि फोटो में दिखाए गए दृश्य की महत्ता वर्षों नहीं बल्कि जीवनभर रहती है, यह सुप्रीम कोर्ट द्वारा समय-समय पर लिए गए फैसलों से भी साबित हो गया है। वर्षों पहले के घटनाक्रम के बाद दिए गए चित्र किसी फैसले तक पहुंचाने में सबसे महत्वपूर्ण कड़ी साबित होते हैं।

उन्होंने फोटो पत्रकार दिनेश गुप्ता के पेड़ बचाओ, राजस्थानी संस्कृति, खेल जगत सहित विभिन्न सामाजिक और रचनात्मक मुद्दों पर अभिव्यक्ति व्यक्त करते चित्रों के प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के समाचार-पत्रों में प्रकाशित चित्रों का भी अवलोकन करते हुए गुप्ता को साधुवाद दिया। फोटो पत्रकार दिनेश गुप्ता ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में हुनर ही सम्बंधित व्यक्ति को कामयाबी के शिखर तक पहुंचाने का मूल मंत्र है। फोटोग्राफी के क्षेत्र में भी हुनर फोटोग्राफर को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाने में अहम भूमिका अदा करता है।

उन्होंने युवाओं को फोटोग्राफी के क्षेत्र में भविष्य उज्जवल बनाने के लिए सीखने की ललक जागृत करने पर जोर दिया। इस अवसर पर उन्होंने समय-समय पर खींचे गए चित्रों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार मदन अरोड़ा, जार के पूर्व जिलाध्यक्ष बालकृष्ण थरेजा, जार जिलाध्यक्ष दीपक भारद्वाज, कोषाध्यक्ष सुनील धूडिय़ा, मनोज गोयल आदि सदस्यों ने अपने विचार व्यक्त किए। जार जिलाध्यक्ष दीपक भारद्वाज एवं महासचिव विशु वाट्स ने अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर शहर के गणमान्य लोग उपस्थित थे।

बालकृष्‍ण थरेजा की रिपोर्ट.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. sanjay choudhary

    November 2, 2010 at 6:33 am

    Congratulations
    orgniger ,chhitranjali “photo exibition” jabalpur m.p
    09425324302

  2. mahandra singh rathore

    November 2, 2010 at 6:53 am

    bhai balkrishan ji hanumangarh ki news dete reha kero. bhadas per shyad pehli baar aapne shahar ki news dekher accha laga.

  3. bhanwar s charan

    November 6, 2010 at 10:26 am

    gupta ji ke photo collection mai unke jajbe aur kam ke prti dedication ke darshan hota hai..unko pehali bar uchit manch mila hai..badhi gupta ji aapki ek exhibition islamabad mai bhi lagani chahiye….don mai lage photo,s ki….congrates again..deepak ji,raju ji,arora ji bhi badahi ke patra hai

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...