राजस्थान पत्रिका, जयपुर के चीफ रिपोर्टर हरेंद्र सिंह बगवाड़ा को जयपुर संस्करण का स्थानीय संपादक बना दिया गया है। चीफ रिपोर्टर का काम अब जितेंद्र सिंह शेखावत देखेंगे। स्थानीय संपादक के पद पर कार्यरत हरीश पराशर को पत्रिका मुख्यालय जयपुर स्थित केसरगढ़ बुला लिया गया है।
दैनिक भास्कर के डीएनई रविकांत ओझा ने 14 जुलाई से आज तक न्यूज चैनल ज्वाइन कर लिया है। वे दैनिक भास्कर के साथ पिछले तीन वर्षों से जुड़े हुए हैं। वे इंदौर में संपादक राजेंद्र तिवारी के साथ काम कर रहे थे।
आगे है…दैनिक भास्कर, लुधियाना के सरकुलेशन मैनेजर का तबादला
दैनिक भास्कर, लुधियाना के सरकुलेशन मैनेजर पंकज मिश्रा का तबादला दैनिक भास्कर, अमृतसर के लिए कर दिया गया है।











