Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

राजस्‍थान पत्रिका के सहायक संपादक चंद्रभान सिंह का निधन

सीबी सिंहराजस्‍थान पत्रिका के सहायक संपादक चद्रभान सिंह का निधन हो गया. वो पिछले काफी समय से बीमार थे तथा उनका इलाज चल रहा था. वे 56 वर्ष के थे. चंद्रभान सिंह राजस्‍थान पत्रिका के अलवर तथा अजमेर के संपादकीय प्रभारी भी रह चुके थे. वे राजस्‍थान पत्रिका के साथ वे पिछले तीन दशक से जुड़े हुए थे.

सीबी सिंहराजस्‍थान पत्रिका के सहायक संपादक चद्रभान सिंह का निधन हो गया. वो पिछले काफी समय से बीमार थे तथा उनका इलाज चल रहा था. वे 56 वर्ष के थे. चंद्रभान सिंह राजस्‍थान पत्रिका के अलवर तथा अजमेर के संपादकीय प्रभारी भी रह चुके थे. वे राजस्‍थान पत्रिका के साथ वे पिछले तीन दशक से जुड़े हुए थे.

राजस्‍थान में चीफ साहब के नाम से पहचाने जाने वाले चंद्रभान सिंह ने हिंदी पत्राकारिता में उल्‍लेखनीय योगदान दिया है. भाषा दक्षता एवं शब्‍दावली पर उनकी जबर्दस्‍त पकड़ थी. वे अपने सहकर्मियों में भी खासे लोकप्रिय रहे. उनके निधन पर पत्रिका एवं उनके शुभचिंतकों ने गहरा शोक जताया है. उनका अंतिम संस्‍कार आज महारानी फार्म श्‍मशान पर किया जाएगा. उनके छोटे भाई सूर्यभान सिंह भी राजस्‍थान पत्रिका, अलवर में आरई हैं. श्री सिंह के परिवार में उनकी पत्‍नी, दो पुत्र तथा एक पुत्री है.

श्री सिंह के निधन पर राजस्‍थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत ने गहरा शोक व्‍यक्‍त किया है. अपने संवेदना संदेश में उन्‍होंने कहा कि चंद्रभान सिंह द्वारा पत्रकारिता के क्षेत्र में दी गई सेवाओं को सदैव याद किया जाएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. कमल शर्मा

    February 3, 2011 at 3:37 am

    चीफ साहब से मेरा परिचय वर्ष 1988 में राजस्‍थान पत्रिका,जयपुर ज्‍वाइन करने पर हुआ। बेहद स्‍नेही और शांत चीफ साहब की यादें अब बाकी है। पत्रिका छोड़ देने के बाद भी जब भी जयपुर जाता तो चीफ साहब से मुलाकात करने पत्रिका जरुर जाता था, उनके परिचय में जो भी आया वह हमेशा उनसे अपने परिजन जैसा हो गया। चीफ साहब को मेरी भावभीनी श्रद्धां‍जलि। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति प्रदान करे और परिजनों व दोस्‍तो को दुख सहन करने की ताकत।

  2. Rajendra Sharma

    February 2, 2011 at 12:46 pm

    chndrabhan ji “Chief sahab” sach mai ek utakrishtha Patrakar the… unhone Editing me naye prayog kiye… unhe ptrakarita Jagat mai lambey samay tak yaad rakha jayega… “Chief sahab” ko ashurit shradhanjali..
    Rajendra. PRO cooperatives
    [b][/b]

  3. Mahesh Agrawal

    February 2, 2011 at 1:04 pm

    rajasthan me patrakarita se jude logon ke liye ye dukhad samachar hai .chandrabhan ji pradesh ki patrakarita me chief sahab ke naam se jaane jate thee.behad soft aur kalam ke dhani chief sahib ko meri vinamra shradhanjali.

  4. vicky

    February 2, 2011 at 6:28 am

    “Chief sahab” sach mai ek Mahaan Patrakar the… unhone Editing k maayeny badal diye… unko hindhi ptrakarita mai lambey samay tak yaad rakha jayega… “Chief sahab” ko AJMER ki taraf sai ashurit shradhanjali..

  5. vicky

    February 2, 2011 at 6:44 am

    चीफ साहब एक महान पत्रकार थे… हिंदी पत्रकारिता मैं उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा… चीफ साहब की मौत हिंदी पत्रकारिता के लिए बहुत बडा नुकसान है… अजमेर की तरफ से अश्रुपूरित शोक संदेश…

  6. vicky

    February 2, 2011 at 6:44 am

    चीफ साहब एक महान पत्रकार थे… हिंदी पत्रकारिता मैं उनके योगदान को हमेशा याद किया जाएगा… चीफ साहब की मौत हिंदी पत्रकारिता के लिए बहुत बडा नुकसान है… अजमेर की तरफ से अश्रुपूरित शोक संदेश…

  7. pramodpal singh meghwal

    February 2, 2011 at 3:08 pm

    हिंदी पत्रकारिता मैं चद्रभान सिंह के योगदान को हमेशा याद किया जाएगा.

  8. Tathagat Sharma

    February 2, 2011 at 5:45 pm

    चीफ साहब को लाल सलाम। ऐसे पत्रकार बिरले ही होते हैं। वे उसूल पसंद थे।

  9. astha Sharma

    February 2, 2011 at 7:37 pm

    “Chief sahab” ne hmesha naye patrkaro ko aage badhaya
    ve bhut vinmra insan the
    meri shradhanjali..

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...