Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

राजस्‍थान पत्रिका ने की अब यूपी में धमक देने की तैयारी

हिंदी पट्टी के अखबारों में नए बाजार तलाशने की जंग जारी है. जागरण जहां दक्षिणमुखी होने की तैयारी में है, वहीं राजस्‍थान पत्रिका राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश से बाहर निकलकर यूपी में पांव जमाने की कोशिशें शुरू करने वाला है. अगर राजस्‍थान पत्रिका अपनी रणनीति के साथ यूपी की धरती पर कदम रखने में सफल होता है तो कई अखबारों को झटका लग सकता है.

हिंदी पट्टी के अखबारों में नए बाजार तलाशने की जंग जारी है. जागरण जहां दक्षिणमुखी होने की तैयारी में है, वहीं राजस्‍थान पत्रिका राजस्‍थान और मध्‍य प्रदेश से बाहर निकलकर यूपी में पांव जमाने की कोशिशें शुरू करने वाला है. अगर राजस्‍थान पत्रिका अपनी रणनीति के साथ यूपी की धरती पर कदम रखने में सफल होता है तो कई अखबारों को झटका लग सकता है.

विश्‍वसनीय सूत्रों का कहना है कि इसको लेकर प्रबंधन के लोगों की बैठक हो चुकी है. इसके लिए तय की गई रणनीति के तहत राजस्‍थान पत्रिका अगले तीन महीने में राजस्‍थान के भरतपुर तथा मध्‍य प्रदेश के सतना में अपनी नई प्रिंटिंग यूनिट स्‍थापित करेगा. इस यूनिट का सही सदुपयोग वह उत्‍तर प्रदेश की धरती पर कदम रखने के रूप में करेगा. भरतपुर यूनिट के माध्‍यम से वह आगरा में तथा सतना यूनिट के माध्‍यम से इलाहाबाद को अपने पैरामीटर शामिल करेगा. अगर प्रबंधन का यह कदम सफल रहा तो वह यूपी में और तेजी से अपने कदम बढ़ायेगा.

राजस्‍थान पत्रिका की रणनीति सफल रही तो यहां के जमे जमाए हिंदी अखबारों को झटका लगना तय है. दैनिक जागरण, हिन्‍दुस्‍तान तथा अमर उजाला समेत सभी अखबार प्रभावित होंगे. पत्रिका नए ग्राहक खोजने के साथ दूसरे अखबारों के ग्राहकों को भी तोड़ेगा. इसके साथ पत्रकारों की भी बल्‍ले-बल्‍ले होगी. उन्‍हें एक विकल्‍प मिलेगा. माना जाता है कि पत्रिका अन्‍य अखबारों के मुकाबले अपने कर्मचारियों को बढि़या वेतन देती है. इस स्थिति में सबसे ज्‍यादा झटका लगने का डर दैनिक जागरण को होगा.

गौरतलब है कि हिंदी के शीर्ष अखबार तेजी से अपने यूनिटों को कई हिंदीभाषी राज्‍यों में खोल रहे हैं. भास्‍कर, जागरण, हिन्‍दुस्‍तान, उजाला कई राज्‍यों में दस्‍तक दे चुके हैं. अब बारी पत्रिका की है, जो उत्‍तर प्रदेश के रास्‍ते नए क्षेत्र में घुसने की तैयारी में है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. rai

    January 21, 2011 at 4:04 pm

    bahut bdiya .bahut kha pi lia jagarn,amar w hindustan akhabar

  2. jony

    January 22, 2011 at 12:13 pm

    are matuon ke samandar or rajasthan k staff ko khoon choos kr pados ki bagiya me fool to jarror khil jayenge, kya hoga tab jadein hi khatm ho jayengi. shame for such news paper that sucking rajasthan.

  3. Sherry

    January 21, 2011 at 4:28 am

    😀 Patrika k aane ka beshbri se intjaar h………….:(

  4. umesh sukul

    January 20, 2011 at 3:45 pm

    its a Good news, Bahut sunder. UP ke logon ko ek aur achcha akhbar padhne ka mauka milega.akhbar jagat me patrika group ki vishesh pahchan hai jo aur nikhregi aisi ummeed ki ja sakati hai.

  5. akash rai

    January 20, 2011 at 9:40 am

    patrika ke up mai kadam rakhne ka logo ko besabri se intjaar hai .

  6. pankaj dubey

    January 20, 2011 at 7:25 am

    badi khusi ki bath hai pr khi yh bas vicharo me na rh jaay

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...