राजित सिन्हा ने अपनी नई पारी जीएनएन न्यूज के साथ शुरू की है. राजित इसके पहले मिडिटेक प्रोड्क्शन से जुड़े हुए थे. उन्होंने असाइनमेंट कम प्रोग्रामिंग हेड के रूप में ज्वाइन किया है. राजित सिन्हा ने अपने करियर की शुरुआत 1996 में मुंबई से की थी. सात साल तक जी न्यूज के साथ जुड़े रहे. ये जी न्यूज के कार्यक्रम ‘जरा सोचिए’ के प्रोड्यूसर भी रहे. जी न्यूज से इस्तीफा देने के बाद वे कॉमनवेल्थ गेम्स में डिप्टी वेन्यू एडमिनिस्ट्रेटर मेन प्रेस सेंटर के रूप में ज्वाइन कर लिया था. राजित को 2004 में ब्रिटिश चीवनिंग स्कॉलरशिप भी मिला. उन्हें आक्सफोर्ड से भी फेलोशिप मिला.
पी7 से सुप्रिया ने इस्तीफा दे दिया है. इन्होंने अपनी नई पारी जीएनएन न्यूज के साथ शुरू किया है. उन्हें प्रोडक्शन असिस्टेंट बनाया गया है. ईशा कपूर ने जीएनएन न्यूज के साथ अपने पत्रकारीय करियर की शुरुआत की है. उन्हें रिपोर्टर बनाया गया है. पी7 से इस्तीफा देने वाली अंजली के भी जीएनएन ज्वाइन करने की संभावना है.
टीवी 99, जयपुर से नितिन शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे यहां पर रिपोर्टर कम एंकर थे. वे क्राइम बेस्ड कार्यक्रम एफाआईआर के एंकर भी थे. नितिन ने अपनी नई पारी राजस्थान से लांच होने जा रहे इंडिया न्यूज के साथ कोटा से शुरू की है.












adarsh kumar
May 4, 2011 at 2:08 pm
nitin ji ko nayi pari ke leyen bhadhai
kunwar chandra pratap singh
May 5, 2011 at 7:04 am
जीएनएन ज्वाइन करने वाले सभी साथियों को ढ़ेरों बधाई….ईशा आप लगभग दो तीन महीनों से हमारे साथ काम कर रही है….और सभी लोगों को ही यह पता है कि आपकी यह पहली जॉब है….मीडिया जैसे व्यवसाय में….फिर भी आपके अंदर वह प्रतिभा है जिससे आप मीडिया में अपनी अलग पहचान बना सकती है…बस जरुरत है अपनी प्रतिभा का सही मूल्यांकन करते हुए सही दिशा में कार्य करने की….आप भाग्यशाली है कि करियर की शुरुआत जीएनएन जैसे न्यूज चैनल और इसके टीम के साथ काम करने का मौका मिला….उम्मीद करता हूं कि इस बात को गांठ बांधकर आप काम करेंगी….और अपने सभी सीनियर्स से कुछ न कुछ सिखने की कोशिश जारी रखेंगी….देखना एक दिन मंजिल आपके कदम चूमेंगी…..इसी के साथ एक बार फिर नई जॉब और पत्रकारिता में प्रवेश के लिए ढेरों बधाईयां और शुभकामनाएं दे रहा हूं…..कुंवर चंद्र प्रताप सिंह
Vikash Ranjan
May 5, 2011 at 7:21 am
जीएनएन न्यूज़ से जुड़ने वाले हर नये कर्मचारी को प्रोफेशनल के साथ साथ व्यक्तिगत तौर पर ढेर सारी बधाईयां…प्रोफेशनल तौर पर इसलिए कि हम सारे पुराने और नये मीडिया कर्मचारी मिलकर जीएनएन को एक नई ऊंचाई पर ले जाने का सार्थक प्रयास करें…और व्यक्तिगत तौर पर इसलिए कि मिलकर काम करने का आनंद ही कुछ और है…बहरहाल उपर्युक्त नामों में हर कोई पहले से ही मीडिया के क्षेत्र में अनुभवी है और निःसंदेह उन्हें काम का अच्छा अनुभव होगा ही…लेकिन यहां मैं खास तौर पर ईशा कपूर को बधाई देना चाहूंगा जिन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में अपने करियर की शुरुआत जीएनएन से की है…ईशा आप मन लगाकर काम करें और जीएनएन को नई ऊंचाईयों तक पहुंचाने में अपना पूरा योगदान दें…।
isha kapoor
May 5, 2011 at 3:42 pm
thanks to oll who hav written 4 me thank so mch
wid regards
isha kapoor