एस1 चैनल के एंकर राजीव रघुनंदन ने त्रिवेणी ग्रुप के चैनल वीओआई को ज्वाइन किया है। मूलतः मैनपुरी (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले राजीव ने ग्रेजुएशन करते समय ही अपना जुड़ा पत्रकारिता से बना लिया था। वे मैनपुरी में ही अमर उजाला से जुड़ गए थे। इसके बाद वे छह वर्षों तक ईटीवी हैदराबाद में रहे। यहां उन्होंने अपने मेहनत के बल पर काफी तरक्की पाई। बाद में वे एस1 से जुड़ गए।
आगे है प्रकाश पांडेय, मयंक सक्सेना और सुनीता के बारे में सूचनाएं
खबर है कि इंडिया न्यूज चैनल के एंकर प्रकाश पांडेय ने वायस आफ इंडिया ज्वाइन कर लिया है।
इंडिया न्यूज से ही एक और खबर है कि यहां एसाइनमेंट डेस्क से सुनीता को हटा दिया गया है। हालांकि इस खबर की पुष्टि अभी नहीं हो पाई है।
मयंक सक्सेना ने जी न्यूज, नोएडा के प्रोमो डिपार्टमेंट में बतौर कापी राइटर/प्रोडक्शन एक्जीक्यूटिव के रूप में ज्वाइन कर लिया है। मयंक ने माखनलाल पत्रकारिता विवि से एमए इन ब्राडकास्ट जर्नलिज्म का कोर्स किया हुआ है।











