अजय और सुमित की भी नई पारी
राजीव कठेरिया दैनिक जागरण, मेरठ के विज्ञापन विभाग में सीनियर एक्जीक्यूटिव के पद पर कार्यरत थे। उन्होंने अब मेरठ में ही दैनिक हिंदुस्तान को ज्वाइन कर लिया है। नए संस्थान में उनका पद होगा असिस्टेंट मैनेजर का। इसी तरह अजय तेवतिया डीएलए, मेरठ के विज्ञापन विभाग को बाय कहकर दैनिक हिंदुस्तान, रूड़की में बतौर एक्जीक्यूटिव ज्वाइन कर चुके हैं। अजय डीएलए से पहले दैनिक जागरण में भी कार्य कर चुके हैं। डीएलए, मेरठ के विज्ञापन विभाग से ही एक और विकेट गिरा है।
यहां से सुमित उपाध्याय ने दैनिक हिंदुस्तान, हरिद्वार में एक्जीक्यूटिव पद पर ज्वाइन किया है। सुमित अपनी सेवाएं दैनिक जागरण को भी दे चुके हैं। उपरोक्त तीनों को नई पारी के लिए भड़ास4मीडिया की तरफ से हार्दिक शुभकामनाएं।











