अमर उजाला, बिजनौर से राजेश शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. वे विज्ञापन विभाग में सीनियर आफिसर के पोस्ट पर थे. उन्होंने इस्तीफा अपने पिता की बीमारी के चलते दिया है. फिलहाल वे कहीं ज्वाइन नहीं कर रहे हैं. वे पिछले सात सालों से अमर उजाला से जुड़े हुए थे.
राजेश ने अपने करियर की शुरुआत सदर्न पेट्रो केमिकल के साथ की थी. 2003 में वे अमर उजाला से ट्रेनी के रूप में जुड़े. इसके बाद वे अमर उजाला के साथ कई सेंटरों पर काम किए. मुजफ्फरनगर में सेंटर हेड भी रहे. उनकी गिनती अमर उजाला के तेजतर्रार विज्ञापन मैनेजरों में की जाती थी.











