Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

राज्‍यसभा चैनल पहुंचने के लिए पत्रकारों की दौड़ शुरू

: मानसून सत्र में चैनल के लांच होने की संभावना : राज्‍यसभा पहुंचने के लिए पत्रकारों की दौड़ शुरू हो गई है. सूट-बूट और फाइलों के साथ पत्रकार राज्‍यसभा सचिवालय में नजर आने लगे हैं. प्रतिदिन सैकड़ों पत्रकारों की भीड़ राज्‍यसभा सचिवालय में जमा हो रही है. हालांकि ये भीड़ राज्‍यसभा का सदस्‍य बनने के लिए बल्कि जल्‍द लांच होने वाले राज्‍यसभा चैनल में नौकरी पाने के लिए जुट रही है. इन दिनों एडिटोरियल वालों का इंटरव्यू चल रहा है.

: मानसून सत्र में चैनल के लांच होने की संभावना : राज्‍यसभा पहुंचने के लिए पत्रकारों की दौड़ शुरू हो गई है. सूट-बूट और फाइलों के साथ पत्रकार राज्‍यसभा सचिवालय में नजर आने लगे हैं. प्रतिदिन सैकड़ों पत्रकारों की भीड़ राज्‍यसभा सचिवालय में जमा हो रही है. हालांकि ये भीड़ राज्‍यसभा का सदस्‍य बनने के लिए बल्कि जल्‍द लांच होने वाले राज्‍यसभा चैनल में नौकरी पाने के लिए जुट रही है. इन दिनों एडिटोरियल वालों का इंटरव्यू चल रहा है.

पत्रकारों की जांच परख वरिष्‍ठ पत्रकार एवं राज्‍यसभा चैनल के एक्‍जीक्‍यूटिव एडिटर उर्मिलेश, एक्‍जीक्‍यूटिव डाइरेक्‍टर राजेश बादल समेत सचिवालय के कई अधिकारी कर रहे हैं. प्रतिदिन लगभग अस्‍सी से सौ पत्रकारों का टेस्‍ट लिया जा रहा है.  राज्‍यसभा चैनल में आवेदन करने की आखिरी तारीख 7 जनवरी थी. इस दौरान एडिटोरियल, टेक्निकल एवं अन्‍य विभागों के लिए हजारों लोगों ने अपने आवेदन डाले थे.

पहले दौर में एडिटोरियल के लोगों का इंटरव्यू लिया जा रहा है. खबर है कि अप्रैल से शुरू चयन प्रक्रिया मई में भी जारी रहेगी. बताया जा रहा है कि उम्‍मीद से ज्‍यादा लोगों ने राज्‍यसभा टीवी में काम करने के लिए आवेदन कर रखा है. माना जा रहा है कि निजी चैनलों में गला काट प्रतिस्‍पर्धा,  इंटर्नल पॉलिटिक्‍स, नौकरी की अनिश्चितता के चलते तमाम सीनियर एवं युवा पत्रकारों ने अपेक्षाकृत सुकून के लिए राज्‍यसभा चैनल के लिए आवेदन कर रखा है.

एडिटोरियल विभाग को निपटाने के बाद टेक्निकल विभाग के लिए इंटरव्यू शुरू होगा. जिन लोगों ने आवेदन कर रखे हैं उन्‍हें ई-मेल और फोन के जरिए सूचित किया जा रहा है. माना जा रहा है कि सलेक्‍शन करने वाली टीम पर योग्‍य पत्रकारों के चयन का भारी दबाव है. कारण काफी पत्रकार विभिन्‍न माध्‍यमों से अपनी सिफारिशें भी टीम के पास पहुंचा रहे हैं. सूत्रों का कहना है कि कुछ पत्रकार तो राज्‍यसभा टीवी पहुंचने के लिए नेताओं से भी सिफारिश करा रहे हैं.

राज्‍यसभा टीवी की लांचिंग तिथि अभी निश्चित नहीं हुई है. परन्‍तु माना जा रहा है कि मानसून सत्र तक इसे लांच कर दिया जाएगा. पहले इस शीतकालीन सत्र में ही लांच करने की योजना थी, परन्‍तु तकनीकी दिक्‍कतों और दूसरी परेशानियों के चलते यह शीतकालीन सत्र में लांच नहीं किया जा सका. इस चैनल का प्रसारण दूरदर्शन के सहयोग से किया जाएगा. चैनल को तकनीकी सहयोग और तमाम तरह की सुविधाएं दूरदर्शन उपलब्‍ध कराएगा.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. ravish kumar

    May 2, 2011 at 4:28 pm

    ha badhiyha hai ..waha kaun bade doodh ke dhule hue hau …..aarm karne ke liye to rajesh badal aur urmilesh gaye hue hai

  2. vivek dubey

    May 2, 2011 at 9:12 pm

    aaj kal job milna aasan hai parrrrrrrrrrrr

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...