रोहतक। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के अध्यक्ष पीके राय ने हरियाणा यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स के प्रदेशाध्यक्ष संजय राठी को राष्ट्रीय अधिवेशन की आयोजन समिति का संयोजक नियुक्त किया है। यह अधिवेशन 26 से 28 नवम्बर तक मानेसर के ओम शांति रिट्रिट सेंटर में होगा। अधिवेशन का उद्घाटन मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा करेंगे।
इस कार्यक्रम में 26 प्रदेशों के लगभग 800 प्रतिनिधि भाग लेंगे। संजय राठी को यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए अपने पत्र में श्री राय ने उन्हें आयोजन से जुड़ी उपसमितियों के गठन एवं राजकीय और निजी संस्थानों से संपर्क कर सारी व्यवस्था को नियोजित करने का दायित्व सौंपा है।
प्रदेश उपाध्यक्ष मनमोहन कथूरिया, कोषाध्यक्ष लोकेश जैन, जिलाध्यक्ष सुदर्शन कुमार, प्रदेश सचिव विजय कौशिक नारनौल, फरीदाबाद जिलाध्यक्ष महावीर गोयल, प्रदेश सचिव भगत सिंह तेवतिया, संगठन सचिव बलराम शर्मा, सोनीपत जिलाध्यक्ष योगेश सूद, रेवाड़ी से कार्यकारिणी सदस्य रामकुमार यादव, पानीपत के वरिष्ठ उपाध्यक्ष सुरेंद्र सांगवान, यमुनानगर के कार्यकारिणी सदस्य ओपी नागपाल, कार्यकारिणी सदस्य मनमोहन खंडेलवाल,कुरूक्षेत्र से कार्यकारिणी सदस्य संजीव चौधरी, जींद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, बहादुरगढ़ से सुभाष अरोड़ा और हिसार से नरेश सेलपाड़ ने भी अपनी शुभकामनाएं संजय राठी को दी हैं और अधिवेशन के सफल आयोजन की कामना की है।
राठी ने कहा कि हरियाणा में पहली बार एनयूजे का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित किया जा रहा है, यह हमारे लिए गर्व का विषय है। हम ‘अतिथि देवो भव:’ की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस आयोजन को शानदार एवं यादगार बनाएंगे।












Sanjay ahuja, gen sec. Fatehabad huj
October 10, 2010 at 1:52 am
Rathi ji, Adivason safal ho.main bhagwan se prathna karta hu.