मेरठ से सूचना है कि अमर उजाला के वरिष्ठ फोटो जर्नलिस्ट सुनील शर्मा ने इस्तीफा दे दिया है. बताया जाता है कि सुनील शर्मा उस वक्त अमर उजाला, मेरठ से जुड़े थे जब सूर्यकांत द्विवेदी रेजीडेंट एडिटर हुआ करते थे. सुनील ने हिंदुस्तान से इस्तीफा देकर इस शर्त पर अमर उजाला ज्वाइन किया कि वह फोटोग्राफी के अलावा रिपोर्टिंग का भी काम करेंगे.
सूर्यकांत द्विवेदी के आरई पद से हटने और शंभूनाथ शुक्ला के संपादक बनने के बाद सुनील शर्मा को रिपोर्टिंग से हटाकर सिर्फ फोटोग्राफी तक सीमित कर दिया गया. इससे सुनील क्षुब्ध चल रहे थे. हिंदी पत्रकारिता में फोटोग्राफी को दोयम मानने और फोटोग्राफरों को रिपोर्टिंग न करने देने की मानसिकता के कारण सुनील ही नहीं, कई फोटोजर्नलिस्ट त्रस्त हैं. ऐसी परिघटना को दुखद और दुर्भाग्यपूर्ण कहा जाएगा.
अगर आपके पास भी मीडिया में आवाजाही से संबंधित कोई सूचना है या आप खुद अपने बारे में हमें सूचित करना चाहते हैं तो [email protected] पर मेल करके या नीचे दिए गए कमेंट बाक्स के जरिए अपनी बात हम तक पहुंचा सकते हैं.












rajnish chauhan
September 24, 2011 at 6:30 am
सुनील शर्मा जी एक बेहतरीन छायाकार तो हैं ही साथ ही उन्हें स्पोर्ट्स खबरों की भी खासी जानकारी है| कई बार वो स्पोर्ट्स बीट देखने वाले पत्रकारों को खबर लिखने में भी मदद करते हैं| उनमे ही नहीं बल्कि ऐसे बहुत से छायाकार हैं जो रिपोर्टिंग भी कर सकते हैं लेकिन अधिकांश संस्थाएं छायाकारो को ये मौका देने से पता नहीं क्यूँ कतराती हैं|
rahul
September 24, 2011 at 10:53 am
मीडिया में आगे बढ़ने वालों को हर कदम पर रोकने की कोशिश की जाती है. चिरकुटिया राजनीति के कारण ही हिंदी अख़बारों का कबाड़ा हो रहा है. सुनील को मै अरसे से जानता हूँ. ये वो शख्स है जो रगों में दौड़ने का नहीं बल्कि आँखों से टपकने वाले लहू सा माद्दा रखता है.
jabalpurjournalist
September 24, 2011 at 6:37 pm
bhai ne bahut accha kiya aaj jamana badal raha hi. uske saath photo ke alawa reporting karne se futer safe ho jayega or naye anubhv bhi aangye…good luck bhi..jabalpurjournalist..
amit saxena
September 25, 2011 at 3:21 pm
ptrakar dusre logo ke utpidan ki khabar chap kar nyay dilate he……………..magar ese prakaran me kya kiya jaye..vakai ye ek vichar karne wala subject he……………
nikhil sharma
September 25, 2011 at 6:06 pm
sunil bhaiya bade bhai ki tarah hain…….ek aise insaan bhi hain.jo iss media line main bahut kam bache hain…….lakin kuch kharab log…aise logo ke kimat nahi samajh pate.bahut dukh ki baat hai…..sunil bhai.sports ke bahut ache reporter the.lakin har jagah unki ummedo ko. nazar andaz kiya gaya..
vivek tiwari
September 26, 2011 at 10:36 am
mein vivek tiwari bhadas 4 media ka madham sa suchit kar raha hu ke mane agniban news paper ke news editer pad sa istifa da diya hai.waha par patkarita ka sidhanto ka palan nahi kiya jata hai.indore edition mein part time ka reporter sa kaam karaya ja raha hai.waha sa akar mein apne self national magazine the fact of today diwali mein launch kar raha hu.mere is sucana ko sarvjanik kar diya jaiye.