Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

रिलायंस कम्युनिकेशन में बंपर छंटनी, अब तक तीन हजार लोगों की छुट्टी

देश के सभी छोटे बड़े मीडिया हाउसों को बंपर विज्ञापन देने वाली रिलायंस कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशन से खबर है कि यहां बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है. अब तक पूरे देश से करीब 3000 लोगों को निकाला जा चुका है. इनमें से ज्यादातर लोग पूर्व सैनिक हैं जिन्हें रिलायंस कम्युनिकेशन में भर्ती किया गया था. पर इतनी बड़ी छंटनी को लेकर किसी अखबार में कोई बड़ी खबर नहीं दिख रही, किसी चैनल पर हो-हल्ला नहीं हो रहा.

देश के सभी छोटे बड़े मीडिया हाउसों को बंपर विज्ञापन देने वाली रिलायंस कंपनियों में से एक रिलायंस कम्युनिकेशन से खबर है कि यहां बड़े पैमाने पर छंटनी की जा रही है. अब तक पूरे देश से करीब 3000 लोगों को निकाला जा चुका है. इनमें से ज्यादातर लोग पूर्व सैनिक हैं जिन्हें रिलायंस कम्युनिकेशन में भर्ती किया गया था. पर इतनी बड़ी छंटनी को लेकर किसी अखबार में कोई बड़ी खबर नहीं दिख रही, किसी चैनल पर हो-हल्ला नहीं हो रहा.

इस छंटनी के खिलाफ आवाज उठी है बनारस से. निजी दूरसंचार आपरेटर रिलायंस कम्युनिकेशन द्वारा पूरे देश में की जा रही पूर्व सैनिकों की अवैधानिक छटनी एवं गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के खिलाफ पूर्व सैनिक समाज, वाराणसी ने संघर्ष की घोषणा की है.

पूर्व सैनिक समाज वाराणसी के महासचिव सुधीर कुमार राय ने बनारस के पराड़कर स्मृति भवन में मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेंस की. इस पीसी में उन्होंने संवाददाताओं को बताया कि पिछले 20 दिनों में रिलांयस कम्युनिकेशन ने यूपी ईस्ट सर्किल से एक-एक कर 37 लोगों को बिना किसी सूचना के भिन्न-भिन्न तरीकों से हटा दिया है और अब तक पूरे देश में तीन हजार लोगों को निकाला जा चुका है.

उन्होंने बताया कि पूर्व सैनिकों ने अपनी युवावस्था में ही सेना की नौकरी छोड़कर रिलायंस सरीखे बड़े संस्थान को सेवाएं दीं और उसके नये उद्यम रिलायंस कम्युनिकेशन को देश के कोने-कोने में दुर्गम एवं अगम्य स्थानों पर जाकर स्थापित किया. इस क्रम में उन्होंने कंपनी के ऑपरेशन एवं मेंटेनेंस जैसे कार्यों को व्यवस्थित किया. दिलचस्प तो यह है कि हाल ही में कंपनी ने अपने इन कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र भी बांटे हैं. लेकिन नौ वर्षों की प्रशंसनीय सेवाओं के बाद उन्हें बिना किसी पूर्व सूचना एवं आरोप लगाये अभद्र आचरण के बीच मुअत्तल कर दिया जा रहा है.

इन घटनाओं के बाद पूर्व सैनिक समाज अपने हक एवं जीविका की लड़ाई हर स्तर पर लड़ने को बाध्य हो गया है. सुधीर कुमार राय ने प्रेस कांफ्रेंस कर इस बड़ी और अवैधानिक छंटनी की सूचना तो दे दी लेकिन अखबारों ने इसे पहले पन्ने और आल एडिशन लायक खबर नहीं माना और चैनलों ने इस छंटनी के खिलाफ कोई मुहिम नहीं चलाई. क्यों मीडिया हाउसों की बोलती बंद है? सिर्फ इसलिए कि अंबानीज से पंगा लेकर कोई करोड़ों-अरबों को विज्ञापन क्यों बंद कराए… तीन-हजार लोग बेरोजगार हो जाते हैं तो होते रहें….. यही है आज की मीडिया का दर्शन.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...