Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

रेडियो जाकी शेखर नहीं रहे

जयपुर : एफएम तड़का के रेडियो जॉकी शेखर का निधन हो गया है। शेखर तड़का पर हर रात गुलाबी नगर का गम गलत करते नजर आते थे। शेखर का तड़का पर नाइट शो काफी फेमस था। उनकी उर्दू टच वाला शो आरपीएम, जिसका फुल फार्म ‘रोमांस प्यार मोहब्बत’ था, खासा प्रचलित था। बातों बातों में उर्दू शायरी और शेर सुनाना उनका शगल था। शेखर बीमार चल रहे थे। उनका देहांत कानपुर में हुआ। जयपुर बुद्धिजीवी जगत की ओर से आवाज की दुनिया के जादूगर को सलाम और श्रद्धांजलि।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. अमित बैजनाथ गर्ग. जयपुर. राजस्थान.

    November 25, 2010 at 10:17 am

    शेखर जी जैसे रेडियो उदघोषक मुददतों में जन्म लेते हैं. खुदा उनकी रूह को शांति और उनके परिवार वालों को इस सदमे को सहने की शक्ति प्रदान करें.

  2. ajay saxena, raipur,chhattisgarh

    November 25, 2010 at 1:21 pm

    शेखर जी का मैं बेहद बड़ा फैन था…बेहद मन दुखी हुआ जानकर…
    जब खामोश आंखों मे नमी होगी,
    यही बस एक दास्ताँ-ऐ-ज़िंदगी होगी,
    भरने को तो हर ज़ख्म भर जाएगा,
    पर कैसे भरेगी वो जगह जहाँ आप की कमी होगी

  3. Aman Verma, Journalist

    November 25, 2010 at 5:04 pm

    जैसे ही मोबाइल पर मैसेज आया, मन एकदम बेचैन सा हो उठा। लगा किसी सिरफिरे ने मजाक किया है। आरजे सचिन से कन्फर्म होने के बाद से दिल उदास सा ही है। राजस्थान पत्रिका में कार्य करने के दौरान भी ऐसी व्यस्तता रही कि कभी उनसे मिलने का मौका नहीं मिला, लेकिन एफएम के जरिए आवाज के जादूगर शेखर से मुलाकातों का सिलसिला टूटा नहीं था। मैं एफएम रेडियो केवल उनके शो के लिए ही सुनता था। काफी दिनों से जब उनकी आवाज सुनाई नहीं दी, तो सोचा कि शायद शो का टाइम बदल गया होगा। आज महसूस हो रहा है कि अब उनकी वो शेरो-शायरी के बीच दिल की बातें अब यादों का हिस्सा बनकर रहेगीं। ईश्वर उनकी दिवंगत आत्मा को शांति और परिजनों को इस अपार दुख को सहन करने की शक्ति दे।

  4. anurag panwar

    November 26, 2010 at 3:46 am

    i m very sad lisn this news:D

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...