होंडुरास के कैरीबियाई तट पर स्थित कस्बे ला मासिका में एक रेडियो पत्रकार हेनरी सुआजो की गोली मारकर हत्या कर दी गई. हेनरी एचआरएन में कार्यरत थे. एचआरएन के अनुसार हेनरी पर गोली उस समय चलाई गई, जब वे घर से निकलकर कहीं जा रहे थे. हेनरी की हत्या क्यों की गई है इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है. होंडुरास के राष्ट्रपति पोर्फिरो लोबो की सरकार ने अमेरिका और अन्य सहयोगियों से पत्रकार की हत्या की जांच में मदद की मांग की है. मानवाधिकार संगठनों ने भी सुआजो के हत्यारों को गिरफ्तार करने की मांग की है.











