: किशोर शर्मा की नई पारी : रोहित रोहन ने धार्मिक चैनल कात्यायनी में वाइस प्रेसिडेंट के रूप में ज्वाइन किया है. वे इसके पहले एसएल श्याम से जुड़े हुए थे तथा बिजनेस हेड कर रहे थे. कात्यायनी में वे कंटेंट, बिजनेस समेत सभी डिविजनों की जिम्मेदारी संभालेंगे. उनकी रिपोर्टिंग कंपनी के डाइरेक्टर को होगी. रोहित पिछले लगभग एक दशक से इस क्षेत्र में सक्रिय हैं.
रोहित ने करियर की शुरुआत पेप्सी के साथ की थी. एलएमएल में भी कुछ समय तक रहे. इसके बाद जैन टीवी ज्वाइन कर लिया था. जैन टीवी के बाद इंडिया साइन और वहां से एसएल श्याम पहुंचे थे.
किशोर शर्मा ने टीवी99 से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी जयपुर से प्रकाशित साप्ताहिक सुनहरा राजस्थान से शुरू की है. किशोर दैनिक नवज्योति समेत कई अखबारों को अपनी सेवाएं दे चुके हैं.











