पंचकूला प्रेस क्लब के चुनाव शुक्रवार को सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुए. इसमें अध्यक्ष पद के उम्मीदवार आज समाज के प्रमुख संवाददाता रोहित रोहिला ने हरिभूमि के अशोक शर्मा को 17 मतों से हराकर जीत दर्ज की. महासचिव पद पर सुरेंद्र गोयल ने अपने प्रतिद्वंद्वी टीडी पाण्डेय को 18 मतों से पराजित कर दिया. चुनाव में कुल 71 सदस्यों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया. सभी सदस्यों ने अध्यक्ष एवं महासचिव को लड्डू खिलाकर बधाई दी.
अध्यक्ष रोहित रोहिला और महासचिव सुरेंद्र गोयल ने संयुक्त रूप से बयान जारी कर कहा कि जल्द ही कार्यकारिणी घोषित कर दी जाएगी. चुनाव कमेटी के सदस्यों में सोहनलाल, सुरेंद्र भाटिया, पीपी वर्मा, डीएन चौधरी, शशि अरोड़ा एवं एसडी शर्मा भी थे.













cs joshi- editor, www.himalayauk.org (Newsportal)
July 10, 2011 at 5:33 pm
Congratulation