: ललित शर्मा, ए विनोद, प्रो. पॉल, नान्हू सिंह भी पुरस्कृत : डिण्डौरी जिले के पत्रकार लक्ष्मी नारायण अवधिया को अंतर्राष्ट्रीय स्तर के माजा कोयने पत्रकारिता पुरस्कार से सम्मानित किया गया। लक्ष्मी नारायण अवधिया को यह पुरूस्कार ग्रामीण क्षेत्र में उत्कृष्ट पत्रकारिता के लिए दिया गया। अवधिया ने आदिवासियों के वनाधिकार तथा अन्य मसलों पर लेखन किया है। अवधिया को विकास संवाद संस्था व विभिन्न माध्यमों में वनाधिकार को लेकर लगातार कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया है। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर जिले को मिलने वाला यह पहला अवार्ड है।
पुरस्कार वितरण सरस्वती विद्यालय की आचार्य कुल की राष्ट्रीय अध्यक्षा प्रवीणा देशाई, कनाडा की गिल कार्ल हेरिस, एकता परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजगोपाल पीवी राजाजी, साउथ एशिया में शशि सपोर्ट ग्रुप के प्रमुख स्विटजरलैण्ड के प्रो. नियर कुडे द्वारा किया गया। सम्मान स्वरूप प्रशस्ति पत्र शाल व नगद राशि से पुरूस्कृत किया गया।
इस अवसर पर मानव जीवन विकास समिति के ’10 वर्ष का पायदान’ पुस्तक का विमोचन मध्यवन नेटवर्क भोपाल के अध्यक्ष अवधेश कुमार द्वारा किया गया। कार्यक्रम का संचालन एकता परिषद के प्रदेश समन्वयक संतोष सिंह व मानव जीवन विकास समिति के सचिव निर्भय सिंह ने संयुक्त रूप से किया।











