: ऑक्सफेम इंडिया व लखनऊ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन का थीम लखनऊ पर फोटो कांटेस्ट : अंतर्राष्ट्रीय स्वंयसेवी संस्था ऑक्सफेम इंडिया ने लखनऊ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के साथ मीडिया जगत से जुड़े छायाकारों के लिए फोटो प्रतियोगिता का आयोजन किया है। प्रतियोगिता का शीर्षक है . Two Faces of Lucknow, focusing on two side of state capital’.
वर्तमान समय में एक ओर विकसित व मेट्रोपोलिस सुविधाओं से लैस लखनऊ और इसके ठीक विपरीत शहरी गरीब व मूलभूत संरचना विहीन झुग्गी-झोपड़ियों वाला लखनऊ। कंपटीशन इसी थीम पर केंद्रित होगा। प्रतिभागी 8 गुणा 12 इंच के तीन फोटो जिसके पीछे उनका नाम, पता, मोबाइल नंबर व संस्थान (यदि कोई हो) प्रेस क्लब के कार्यालय सचिव बीसी जोशी के पास सुबह 11 बजे से शाम 6 बजे के बीच 21 अक्टूबर तक भेज दें। इस प्रतियोगिता में समाचार पत्रों में काम करने वाले या स्वतंत्र काम करने वाले अथवा मीडिया से किसी भी तरह से जुड़े या पूर्व में जुड़े रहे छायाकार भाग ले सकते हैं। प्रतियोगिता में विजेता का निर्णय एक तीन सदस्यीय निर्णायक मंडल जिसमे एक छायाचित्र विशेषज्ञ होगा के जरिए किया जाएगा। प्रथम तीन विजेताओं को 5000, 3000 व 2000 रूपये की राशि के मूल्य का पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण 23 अक्टूबर को यूपी प्रेस क्लब में शाम 4.30 बजे होगा।












bhushan pal bhaskar
October 28, 2010 at 6:51 am
ऑक्सफेम इंडिया व लखनऊ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ko thanks ki apke dwara photographero ke liye फोटो कांटेस्ट kraya ja rha hai. aise फोटो कांटेस्ट krate rahna chahiye apko ek bar fir se thanks.
bhushan pal bhaskar
October 28, 2010 at 6:53 am
ऑक्सफेम इंडिया व लखनऊ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ko thanks ki apke dwara photographero ke liye फोटो कांटेस्ट kraya ja rha hai. aise फोटो कांटेस्ट krate rahna chahiye apko ek bar fir se thanks.
sanjay choudhary
November 3, 2010 at 6:09 am
Congratulations
ऑक्सफेम इंडिया व लखनऊ श्रमजीवी पत्रकार यूनियन ko thanks ki apke dwara photographero ke liye फोटो कांटेस्ट kraya ja rha hai. aise फोटो कांटेस्ट yadi m.p. me ve ho to duniya m.p. ki sunndarta se ve parchit ho sakegi………..
sanjay choudhary
orgniger ,chhitranjali “photo exibition” jabalpur m.p
09425324302