Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

लखनऊ से छपेगा अमर उजाला?

सूचना है कि अमर उजाला का लखनऊ संस्करण बहुत जल्द लांच होने वाला है और इसके लिए तैयारियां पिछले कई महीनों से चल रही हैं। अमर उजाला, कानपुर में कार्यरत ऐसे कई लोगों को जो लखनऊ के रहने वाले हैं, उन्हें लखनऊ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके चलते अमर उजाला,  कानपुर में नई नियुक्तियों के लिए संभावनाएं बनने लगी हैं।

सूचना है कि अमर उजाला का लखनऊ संस्करण बहुत जल्द लांच होने वाला है और इसके लिए तैयारियां पिछले कई महीनों से चल रही हैं। अमर उजाला, कानपुर में कार्यरत ऐसे कई लोगों को जो लखनऊ के रहने वाले हैं, उन्हें लखनऊ शिफ्ट किया जा रहा है। इसके चलते अमर उजाला,  कानपुर में नई नियुक्तियों के लिए संभावनाएं बनने लगी हैं।

हालांकि लखनऊ में अमर उजाला के जल्द लांच किए जाने की खबरें पिछले दस वर्षों से लगातार उड़ती रही हैं पर अभी तक अमर उजाला ने यूपी की राजधानी में अपना संस्करण लांच नहीं किया। यूपी के मजबूत अखबारों में से एक अमर उजाला अभी तक इस प्रदेश की राजधानी से अखबार क्यों नहीं निकाल रहा,  इस सवाल का जवाब तो अमर उजाला प्रबंधन ही दे सकता है लेकिन इस मीडिया घराने के जो आंतरिक झगड़े रहे हैं, उसने इस अखबार की प्रगति और विस्तार पर कुछ हद तक रोक लगा दी है। अब देखना है कि वाकई अमर उजाला लखनऊ में जल्द लांच हो रहा है या यह खबर भी भेड़िया आया भेड़िया आया की तरह ही साबित होती है।

यह बताते चलें कि इन दिनों अमर उजाला के लखनऊ ब्यूरो के चीफ अशोक पांडेय हैं जो इससे पहले दैनिक जागरण, देहरादून में संपादक हुआ करते थे। कानपुर में अमर उजाला के संपादक प्रताप सोमवंशी हैं जो इससे पहले वेब दुनिया और दैनिक भास्कर में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं और अमर उजाला में कानपुर आने से पहले देहरादून में संपादक हुआ करते थे।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...