: नसीरुद्दीन को भी नई जिम्मेदारी सौंपी गई : हिन्दुस्तान के वरिष्ठ पत्रकार संजय अभिज्ञान को ऑन लाइन एडिशन लाइव हिन्दुस्तान का एडिटर बना दिया गया है. संजय लाइव हिन्दुस्तान के कंटेंट में सुधार और प्रतिदिन के अपडेट की जिम्मेदारी देखेंगे. लाइव हिन्दुस्तान की टीम अब संजय को रिपोर्ट करेगी. विजय थापा के साथ मिलकर संजय इस काम को अंजाम देंगे.
अपने दो दशक के पत्रकारीय करियर में संजय डेढ़ दशक से ज्यादा समय नवभारत टाइम्स के साथ जुड़े रहे. उन्होंने 1988 में अपने करियर की शुरुआत नवभारत टाइम्स से की थी. उन्होंने 2007 में हिन्दुस्तान का दामन थाम लिया था. तब से वे हिन्दुस्तान में विभिन्न जिम्मेदारियां निभा रहे थे.
संपादकीय में एक और फेरबदल किया गया है. डेढ़ दशक से हिन्दुस्तान के साथ जुड़े नसीरुद्दीन हैदर खान को ट्रेनर और और क्वालिटी कंट्रोलर का रोल दिया गया है. उनके ऊपर एडिटोरियल के लोगों की स्किल मजबूत करने तथा हिन्दुस्तान के एडिशनों की क्वालिटी सुधारने की जिम्मेदारी होगी. नसीरुद्दीन सन 1996 में हिन्दुस्तान के साथ जुड़े थे. उन्होंने पटना, लखनऊ, आगरा तथा दिल्ली में अपनी सेवाएं दीं. कई एडिशनों की रीलांचिंग भी करा चुके हैं.












raghav
January 9, 2011 at 1:59 pm
badhai ho sir
rajender kumar
January 8, 2011 at 3:54 pm
kisi ki kamyabi ke liye check jaruri ha.aap anay khabro ke sath media jagat se jude logo ki khabar bhe dete ha aachi baat ha media ko jinda rakhne ke liya varna example banane wala media aaj paid news ban chand paise walo ke issare per chal pada ha.yah aapne aap me samuche media jagat ke liye bada khatra ha.thanks. koi galat likha gaya ho to sorry.Rajender Kumar,SIRSA[Haryana]
rajiv joshi hindustan
January 8, 2011 at 11:42 am
nasir sir badhai
aditi unmukt
January 7, 2011 at 10:21 am
hindustan may jab mrinnl pandey thi to unhone kbhi bhi mahilao k hit may kbhe nhi soch balki ulta unhe neecha dikahya hai.m bhi un may se ek bhugatbhogi hu.
AnilSingh
January 7, 2011 at 6:02 am
Naasir Bhai, Badhai.