Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

लिव इन रिलेशनशिप में कुछ भी गलत नहीं है

: हर लड़की का सपना होता है कि वो मिस इंडिया बने : ”लिव इन रिलेशनशिप में कुछ भी गलत नहीं है… आज का युवा अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह समझता है और वह बहुत जल्दी आत्मनिर्भर होता जा रहा है.. जाहिर तौर पर एक-दूसरे को समझकर रिश्तों को आगे बढ़ाने का लिव इन रिलेशनशिप एक बेहतर मौका है…” ये बातें कहीं मिस इंडिया कनिष्ठा धनखड़ ने सीएनईबी के शो ”जब वी मेट में”। शो की होस्ट मीनाक्षी के साथ एक खास बातचीत में कनिष्ठा ने ब्यूटी कंपीटिशन की तैयारी,  मॉडलिंग और बॉलीवुड सहित कई मुद्दों पर बेबाकी से बात की।

: हर लड़की का सपना होता है कि वो मिस इंडिया बने : ”लिव इन रिलेशनशिप में कुछ भी गलत नहीं है… आज का युवा अपनी जिम्मेदारी अच्छी तरह समझता है और वह बहुत जल्दी आत्मनिर्भर होता जा रहा है.. जाहिर तौर पर एक-दूसरे को समझकर रिश्तों को आगे बढ़ाने का लिव इन रिलेशनशिप एक बेहतर मौका है…” ये बातें कहीं मिस इंडिया कनिष्ठा धनखड़ ने सीएनईबी के शो ”जब वी मेट में”। शो की होस्ट मीनाक्षी के साथ एक खास बातचीत में कनिष्ठा ने ब्यूटी कंपीटिशन की तैयारी,  मॉडलिंग और बॉलीवुड सहित कई मुद्दों पर बेबाकी से बात की।

कनिष्ठा ने कहा कि हर लड़की का सपना होता है कि वो मिस इंडिया बने। मेरा भी सपना था जो पूरा हो गया। उनका कहना है कि जब मिस  इंडिया का खिताब जीतने  का उन्हें मौका मिला उस लम्हें को बयां नहीं किया जा सकता। एक सवाल के जवाब में कनिष्ठा कहती हैं कि हमारे देश का युवा अब ज्यादा जागरूक हो गया है अब संभावनाएं पहले से ज्यादा बढ़ी हैं लेकिन साथ में  कंपीटिशन भी बढ़ा है। वो कहती हैं कि मिस इंडिया जैसे कंपीटिशन के लिए कोई स्पेशल ट्रेनिंग नहीं दी जा सकती लेकिन  आप कैसे पले-बढ़े हैं और आपकी पढ़ाई किस तरह हुई है इसका भी बहुत असर पड़ता  है। कनिष्ठा कहती हैं  कि जब आप इंटरनेशनल कंपीटिशन में जाते हैं तो अपने देश  का प्रतिनिधित्व कर रहे होते हैं और ऐसे में दबाव ज्यादा होता है।

पिछले दस वर्षो  में किसी भारतीय के इटरनेशनल ब्यूटी कंपीटिशन नहीं जीत पाने पर कनिष्ठा कहती हैं कि शायद विश्व स्तर पर आए बदलाव के मद्देनजर जो चाहिए वो भारत नहीं दे पाया है लेकिन और भी कई कारण है जिसकी वजह  से हम नहीं जीत पाएं हैं। लेकिन हमें पिछले वक्त को भूल जाना चाहिए। कनिष्ठा को बॉलीवुड से परहेज नहीं है। वो कहती हैं कि अमिताभ, शाहरुख और सलमान जैसे लोग जहां काम करते हों वहां किसका सपना काम करने का नहीं है। उन्होंने कहा कि अगर मौका मिला तो देव डी जैसी फिल्म करना चाहेंगी। सीएनईबी के इस शो का प्रसारण रविवार 22 मई दोपहर 2:30 बजे होगा और इसका दोबारा प्रसारण शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे होगा।

प्रेस विज्ञप्ति

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. arvind singh

    May 23, 2011 at 2:45 pm

    kanishta has told pure truth of this modern age,couz at this time n in this climate all youngsters r very well being n thy r knowing thr life well n also thy r thinking to live thr life by thr own method,so thr is nothing wrong in live in realation ship if both r understanding eachothers feelings,thinkings, n needs n helping in any circumstance thn wht wrong in this type of living.so kanistha is so gr8 lady who expresses he vision by this type,really see is gr8 n poppulard our nations name by winning miss india tittle.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...