भड़ास4मीडिया को मेल के जरिए एक दुखद सूचना दी गई है। टाइम्स ग्रुप के नई दिल्ली स्थित हिंदी अखबार सांध्य टाइम्स के वरिष्ठ पत्रकार मधुर चतुर्वेदी का कल निधन हो गया। बताया जाता है कि उनकी सांस की नली में अवरोध पैदा हो गया था जिसके चलते उन्हें अस्पताल में दाखिल कराया गया पर उन्हें बचाया नहीं जा सका । मधुर चतुर्वेदी 56 वर्ष के थे। भड़ास4मीडिया इस पत्रकार साथी के असामयिक निधन पर स्तब्ध है और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करता है। इस दुखद घड़ी में हमारी संवेदनाएं परिजनों के साथ है।











