Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

वरिष्ठ पत्रकार रामजी बाबू का निधन

: आज अखबार से करियर शुरू किया था : हिन्दुस्थान समाचार में महाप्रबंधक रहे : आईआईएमसी में अध्यापन भी किया : नयी दिल्ली : बीते जमाने के प्रख्यात पत्रकार एवं भारत में हिन्दी समाचार एजेंसी पत्रकारिता के पुरोधा माने-जाने वाले श्री रामजी प्रसाद सिंह का निधन इसी बुधवार को हो गया। वह 80 वर्ष के थे और कई वर्षों से हृदय की बीमारी से ग्रस्त थे। पिछले करीब 15 महीने से वह बिस्तर पर थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं।

: आज अखबार से करियर शुरू किया था : हिन्दुस्थान समाचार में महाप्रबंधक रहे : आईआईएमसी में अध्यापन भी किया : नयी दिल्ली : बीते जमाने के प्रख्यात पत्रकार एवं भारत में हिन्दी समाचार एजेंसी पत्रकारिता के पुरोधा माने-जाने वाले श्री रामजी प्रसाद सिंह का निधन इसी बुधवार को हो गया। वह 80 वर्ष के थे और कई वर्षों से हृदय की बीमारी से ग्रस्त थे। पिछले करीब 15 महीने से वह बिस्तर पर थे। उनके परिवार में पत्नी, दो पुत्र एवं एक पुत्री हैं।

भारत के प्रथम राष्ट्रपति राजेन्द्र प्रसाद के अत्यंत करीबी रहे रामजी प्रसाद सिंह अपनी ईमानदारी, कर्मठता एवं अपनी सरलता के लिये अपनी पीढ़ी के पत्रकारों एवं नेताओं के बीच अत्यंत लोकप्रिय थे। रामजी बाबू के नाम से जाने-जाने वाले श्री रामजी प्रसाद सिंह की कानूनी एवं संसदीय मामलों पर गहरी पकड़ थी। वह जिन दिनों उच्चतम न्यायालय की रिपोर्टिंग करते थे उन दिनों कानूनी पत्रकारिता करने वाले इक्के-दुक्के पत्रकार थे। वह पिछले कई वर्षों से पत्रकार बिरादरी से कट गये थे, जिसके कारण उनके निधन की खबर उनके अत्यंत करीबी रहे पत्रकारों को भी नहीं लगी।

उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत 1953 में पटना में की। उन्होंने आरंभिक वर्षों में दैनिक आज में काम किया। इसके बाद उन्होंने कई अन्य समाचार पत्रों में भी काम किया। वह 1958 में समाचार एजेंसी ‘‘हिन्दुस्थान समाचार’’ से जुड़ गये और बाद में इस समाचार एजेंसी के महाप्रबंधक बन गये। वर्ष 1983 में ’’हिन्दुस्तान समाचार’’ छोड़ने के बाद वह कुछ साल तक नयी दिल्ली के भारतीय जनसंचार संस्थान (आईआईएमसी) में अध्यापन किया।

नेशनल यूनियन आफ जर्नलिस्ट्स (एनयूजे) और दिल्ली पत्रकार संघ (डीयूजे) ने उनके निधन पर शोक जताया है। एनयूजे के राष्ट्रीय महासचिव रास बिहारी तथा डीजेए के अध्यक्ष मनोज वर्मा ने कहा कि आज रामजी प्रसाद सिंह जैसे ईमानदार, कर्मठ, सहृदय और सरल पत्रकार लुप्त हो गये हैं। उन्होंने ताउम्र आर्थिक तंगी का सामना किया लेकिन कभी भी पत्रकारिता के मूल्यों से समझौता नहीं किया। उन्होंने जिस तरह की पत्रकारिता की वह आज भी मिसाल है। अखिल भारतीय श्रमजीवी पत्रकार संघ ने भी श्री रामजी प्रसाद सिंह के निधन पर शोक जताया है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. dhirendra pratap singh

    February 4, 2011 at 2:52 pm

    swargiy babu ji ko vinamra srdhanjali-

    dhirendra pratap singh hindusthan samachar uttrakhand

  2. mohan chalam

    February 4, 2011 at 5:27 pm

    oh,i lost a father figure .He help all of us with love.may God bless his soul and give his family courage to bear this pain.mohan

  3. mohan chalam

    February 4, 2011 at 5:29 pm

    oh! may God bless his . soul

  4. mohan chalam

    February 4, 2011 at 5:38 pm

    may God bless his soul.

  5. कमल शर्मा

    February 5, 2011 at 6:06 am

    आदरणीय रामजी प्रसाद सिंह जी के निधन की खबर से काफी धक्‍का लगा। आईआईएमसी में उन्‍होंने मुझे भी 1987-88 बेच में पढ़ाया था। सभी छात्र उनका बेहद सम्‍मान करते थे और सभी छात्रों को वे अपने बेटों रोहित व मोहित जैसा ही समझते थे जिसकी वजह से सारे छात्र कभी भी उनके घर जनकपुरी जाते रहते थे। आईआईएमसी में मेरे प्रति उनका काफी स्‍नेह था। आईआईएमसी से निकलते वक्‍त मैंने उनसे जयपुर मेरे घर चलने की जिद की जिसे उन्‍होंने स्‍वीकार कर लिया और जयपुर आए। रामजी बाबू के स्‍नेह को भुलाया नहीं जा सकता। ईश्‍वर उनकी आत्‍मा को शांति प्रदान करे और परिजनों को दुख सहन करने की ताकत।

  6. Sageerkhaksar

    February 5, 2011 at 10:28 am

    Sunkar dukh hua.ishwar unki atma ko shanti pardan kare.

  7. adil azizs

    February 6, 2011 at 9:51 am

    bahut sahee

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...