वरिष्ठ खेल पत्रकार और टाइम्स ऑफ इंडिया के सह संपादक प्रदीप विजयकर का मुंबई में निधन हो गया. वे पिछले काफी समय से कैंसर से जूझ रहे थे. उनकी हालत खराब होने पर उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वे 59 साल के थे. विजयकर ने विश्व कप क्रिकेट सहित कई अंतर्राष्ट्रीय टूर्नामेंटों का कवरेज किया था. वह मुंबई प्रेस क्लब के अध्यक्ष तथा भारतीय खेल पत्रकार महासंघ के उपाध्यक्ष भी रह चुके थे. उनके निधन से पत्रकारों एवं सहयोगियों को गहरा सदमा लगा है. विजयकर अपने पीछे पत्नी और दो बेटियां छोड़ गए हैं.











