लुधियाना के वरिष्ठ पत्रकार बहादुर सिंह गिल का बुधवार को देहांत हो गया. गिल पिछले कई दिनों से बीमार थे. इसी बीच उनकी हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए एक निजी चिकित्सालय में भर्ती करवाया था. जहां उनका निधन हो गया. वे तीस वर्षों से ज्यादा समय से पत्रकारिता से जुड़े हुए थे.
उनके निधन से पत्रकारों में गहरा शोक व्याप्त है. उनका अंतिम संस्कार कर दिया गया. इस दौरान काफी संख्या में गणमान्य लोग मौजूद रहे.











