गाजियाबाद के वरिष्ठ पत्रकार वीके मिश्र का निधन हो गया. वे पिछले कई दिनों से वे बीमार चल रहे थे. श्री मिश्र काफी समय से कैंसर से पीडि़त थे. गाजियाबाद के एक निजी चिकित्सालय में उन्होंने आखिरी सांस ली. उनका अंतिम संस्कार हिंडन तट पर किया जायेगा.
वीके मिश्र में पत्रकारिता में लंबी पारी खेली. अपने कई दशक के पत्रकारीय करियर में वे कई समाचार पत्र एवं पत्रिकाओं से जुड़े रहे. श्री मिश्र साप्ताहिक समाचार पत्र मौन एक्सप्रेस के संपादक भी रहे. उन्होंने प्रेस कांग्रेस ऑफ इंडिया के अध्यक्ष के रूप में भी पत्रकारों के हितों के लिए उल्लेखनीय योगदान दिया. उनके निधन पर कई पत्रकार संगठनों ने दुख जताया.












shwetank
October 31, 2010 at 1:05 am
Yani, billee ke bhag se chheenka toota. Badhyee ho manohar jee, aap NAYAK ho hi gaye…………