वरिष्ठ पत्रकार संजय कुमार सिंह एक बार फिर मुख्य धारा की पत्रकारिता में लौट आए हैं. अनुवाद के महारथी संजय सिंह दिल्ली समेत कई राज्यों की राजधानी से लांच होने वाले दैनिक नया इंडिया के साथ जुड़ गए हैं. खबर है कि उन्हें इस अखबार का संपादक बनाया जाएगा. संजय कुमार ने करियर की शुरुआत 1987 में जनसत्ता के साथ की थी. कई अन्य संस्थानों में काम करने के बाद उन्होंने मुख्य धारा की पत्रकारिता को अलविदा कह कर अनुवाद करने का काम संभाल लिया था.
संजय कुमार सिंह के साथ जनसत्ता से ही अपने करियर की शुरुआत करने वाले अक्षय लाल प्रजापति ने भी नया इंडिया ज्वाइन कर लिया है. इसके पहले वे इंडिया टुडे को अपनी सेवाएं दे रहे थे. सोलह पेज के इस अखबार की शीघ्र ही लांचिंग होने की संभावना है. पत्रिका, ग्वालियर से संजीव गौतम का तबादला राजस्थान के बांसवाड़ा में हो गया है. वे यहां पर चीफ रिपोर्टर थे. संजीव काफी समय से पत्रिका से जुड़े हुए हैं. इनकी गिनती तेजतर्रार पत्रकारों में की जाती है.











