Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विकास का भास्कर से इस्तीफा, लोकमत समाचार के संपादक बने

विकास मिश्र ने दैनिक भास्कर से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी लोकमत समाचार के साथ शुरू की है. विकास को लोकमत समाचार, नागपुर में संपादक बनाया गया है. इस तरह लोकमत ग्रुप के हिंदी अखबार लोकमत समाचार में तीन-तीन संपादक हो गए. संपादक गिरीश मिश्र का हाल-फिलहाल नागपुर से पुणे तबादला किया गया और उन्हें औरंगाबाद व पुणे एडिशन्स की लांचिंग का जिम्मा दिया गया है.

विकास मिश्र ने दैनिक भास्कर से इस्तीफा दे दिया है. उन्होंने नई पारी लोकमत समाचार के साथ शुरू की है. विकास को लोकमत समाचार, नागपुर में संपादक बनाया गया है. इस तरह लोकमत ग्रुप के हिंदी अखबार लोकमत समाचार में तीन-तीन संपादक हो गए. संपादक गिरीश मिश्र का हाल-फिलहाल नागपुर से पुणे तबादला किया गया और उन्हें औरंगाबाद व पुणे एडिशन्स की लांचिंग का जिम्मा दिया गया है.

कार्यकारी संपादक के रूप में जयशंकर गुप्त नागपुर में काम देख रहे हैं. अब एक नए संपादक के बतौर विकास मिश्र ने ज्वाइन किया है. विकास के जिम्मे नागपुर और अकोला यूनिट का काम रहेगा और वे सीधे डायरेक्टर्स को रिपोर्ट करेंगे. इससे पहले विकास मिश्र दैनिक भास्कर के जबलपुर संस्करण के मालिकों के साथ जुड़े थे. उन्हें दैनिक भास्कर के औरंगाबाद संस्करण को शुरू करने का काम दिया गया था. पर प्रबंधन लगातार इस प्रोजेक्ट को टालता रहा.

इसी बीच लोकमत से जब एडिटर बनने का प्रस्ताव पहुंचा तो विकास ने इसे स्वीकार कर लिया. इससे पहले वे दैनिक भास्कर जबलपुर में कार्यकारी संपादक रह चुके हैं और प्रभारी संपादक के रूप में दैनिक भास्कर का छिंदवाड़ा संस्करण भी उन्होंने शुरु किया था. करीब दो साल पहले दैनिक भास्कर छोड़कर वे पीपुल्स समाचार के संपादक के रूप में अपने गृहनगर इंदौर लौट गए थे.

पीपुल्स समाचार में जब संपादकीय टीम को मार्केटिंग में भी भूमिका निभाने के लिए कहा गया तो विकास मिश्र ने इस्तीफा दे दिया. करीब 18 साल तक नईदुनिया के साथ गुजारने वाले विकास मिश्र ने ‘राजनीति का कुचक्र’, ‘रीति नदियां रीति है जलधारा’ और ‘चलें धरा की ओर’ जैसी किताबें भी लिखी हैं. विकास अच्छे फोटोग्राफर भी हैं. लेखन और फोटाग्राफी के लिए उन्हें कई अवार्ड मिल चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. राजीव मिश्र

    May 31, 2011 at 7:43 am

    ‘संपादक गिरीश मिश्र का हाल-फिलहाल नागपुर से पुणे तबादला किया गया और उन्हें औरंगाबाद व पुणे एडिशन्स की लांचिंग का जिम्मा दिया गया है.’
    इस खबर में सिर्फ एक त्रुटि है। औरंगाबाद का एडिशन बहुत पहले ही लॉन्च हो चुका है। मेरी जानकारी में गिरीश मिश्र को जलगांव और पुणे एडिशन की लॉन्चिंग का जिम्मा सौंपा गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...