टाइम्स ऑफ इंडिया ग्रुप के कन्नड दैनिक विजया कर्नाटक से संपादक विशेश्वर भट्ट ने इस्तीफा दे दिया है. टाइम्स आफ इंडिया के सीईओ रवि धारीवाल एवं मुख्य विपणन अधिकारी राहुल कंसल से हुई मीटिंग के बाद विशेश्वर भट्ट के इस्तीफा देने के निर्णय के बारे में उनके कर्मचारियों को बताया गया. बताया जा रहा है कि वे काम करने में खुद को असहज पा रहे थे, इसलिए इस्तीफा दे दिया. उनके किसी कन्नड चैनल से भी जुड़ने की संभावना जताई जा रही है.
विशेश्वर के इस्तीफा देने के बाद ऐसा कयास लगाया जा रहा है कि उनके स्थान पर ई राघवन को लाया जा सकता है, जो कुछ समय पहले इकोनॉमिक्स टाइम्स से रिटायर हुए हैं और फिलहाल कन्नड साप्ताहिक ब्रॉडशीट विजया नेक्स्ट का संपादन कर रहे हैं.











