Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

विजय चोपड़ा ने अर्जुन शर्मा की वेबसाईट लांच की

जालंधर । पंजाब केसरी ग्रुप के चेयरमैन व मुख्य संपादक विजय चोपड़ा ने पत्रकार अर्जुन शर्मा की वेबसाईट को लांच किया। www.arjunketeer.com  वेबसाईट पर अर्जुन शर्मा ने मीडिया से संबंधित कई प्रकार के प्रयोग किए हैं। चोपड़ा ने उनके प्रयास को सराहनीय बताया व आशा की कि अपने अतीत के अनुरूप प्रयोगधर्मी पत्रकार अर्जुन शर्मा अपनी साईट पर भी सार्थक पत्रकारिता का प्रभाव छोड़ेंगे।

जालंधर । पंजाब केसरी ग्रुप के चेयरमैन व मुख्य संपादक विजय चोपड़ा ने पत्रकार अर्जुन शर्मा की वेबसाईट को लांच किया। www.arjunketeer.com  वेबसाईट पर अर्जुन शर्मा ने मीडिया से संबंधित कई प्रकार के प्रयोग किए हैं। चोपड़ा ने उनके प्रयास को सराहनीय बताया व आशा की कि अपने अतीत के अनुरूप प्रयोगधर्मी पत्रकार अर्जुन शर्मा अपनी साईट पर भी सार्थक पत्रकारिता का प्रभाव छोड़ेंगे।

इस साईट पर जहां अर्जुन शर्मा ने वरिष्ठ पत्रकारों स्व. श्री यश, स्व. श्री विजय निर्बाध, जेहादी पत्रकार अरुण शौरी व श्री विजय चोपड़ा के साथ रहे संस्मरणों को साझा करते हुए अपनी भावनाएं व्यक्त की हैं वहीं कुछ अनुभव पत्रकारिता के कालम में श्री शर्मा ने अपने हिमाचल प्रवास के पत्रकारीय अनुभवों की पैंतीस किस्ते प्रसारित की है। पंजाब, हिमाचल व हरियाणा के किसी पत्रकार द्वारा इस प्रकार का ये पहला प्रयास है। अर्जुन शर्मा कहा कि वर्ष 1997-98 के दौरान उनकी नियुक्ति हिमाचल के एक समाचारपत्र में शिमला ब्यूरो प्रभारी के तौर पर हुई थी। तब के ये संस्मरण हिमाचल के नए पत्रकारों के लिए मार्गदर्शन करेंगे व हिमाचल की पत्रकारिता, सरकारों की पत्रकारों को इस्तेमाल करने की नीतियों का खुलासा करने में सहायक सिद्ध होंगे।

जब उनसे पूछा गया कि क्या इन अनुभवों में कुछ कड़वे अनुभव भी हैं तो उन्होंने बताया कि अनुभव तो अनुभव ही होते हैं। खट्टे भी, मीठे भी। वैसे उन्होंने शब्दों को तो कड़वा नहीं बनाया पर कुछ तथ्य ही कड़वे हों तो लिखने वाला क्या कर सकता है। इसके अलावा इस साईट पर मीडिया पर विशेष रिव्यू, पत्रकारिता सीखने के लिए बीट रिपोर्टिंग पर टिप्स, नए विषयों पर ताजा टिप्पणियां भी देखने को मिलेंगी। इस साईट पर अर्जुन शर्मा के प्रकाशित हो रहे नियमित कालमों को भी जोड़ा गया है। श्री विजय चोपड़ा ने इस प्रयास के लिए अर्जुन शर्मा को बधाई दी।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. SANJEEVANI MEDIA SERVICES

    October 7, 2010 at 11:27 pm

    Mubarak Ho Sir Umeed Karta Hoon ARJUN KE TEER ka Anubhav Patarkarita Ko ek Nayi Disha Dega Aapka Priya Anuj Sanjeev Sharma
    http://www.sanjeevanimedia.com
    http://www.voiceofpress.com

  2. Naresh Arora

    October 8, 2010 at 6:14 pm

    Mubarkan Arjun ji 🙂

  3. Pankaj Sharma

    October 22, 2010 at 5:31 pm

    Arjun Sharma Ji
    App Ko Nai Shuruatt karnee Par Mumbarak Hooo

    Pankaj sharma
    Amritsar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...