
स्मारिका का लोकार्पण
नागपुर। महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने डा. वसंतराव देशपांडे सभागृह में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में विदर्भ के पत्रकारों को अरविंद बाबू देशमुख पुरस्कारों से सम्मानित किया। समारोह में वरिष्ठ पत्रकार शरद अकोलकर को जीवन गौरव सम्मान दिया गया। इन्हें सम्मान स्वरूप 20 हजार रुपये, स्मृति चिन्ह और शॉल दिया गया। शहर विकास, कृषि पत्रकारिता, आर्थिक लेखन आदि के लिए प्रथम पुरस्कारों में पत्रकारों को 5100 रुपया, स्मृति चिन्ह और शॉल दिया गया।
वहीं द्वितीय पुरस्कार के रूप में 3000 रुपये, स्मृति चिन्ह और शॉल दिया गया। विकास पत्रकारिता के लिए प्रथम पुरस्कार दैनिक भास्कर के संजय कुमार (संजय स्वदेश) और द्वितीय पुरस्कार रधुनाथ सिंह लोदी को मिला। संजय स्वदेश अब दैनिक नवज्योति राजस्थान में सेवारत हैं। व्यस्त होने के कारण इस सम्मान समारोह में उपस्थित नहीं हो सके। उनकी तरफ यह सम्मान रघुनाथ सिंह लोधी ने ग्रहण किया।
कार्यक्रम में कृषि विशेषज्ञ के रूप में डा. लक्ष्मीकांत कलंत्री, कृषि संवाददाता – राजरतन शिरसाट, सामाजिक लेखन – भारती टोंगे, आर्थिक लेखन – दिलीप कुमार काले, अमरावती समस्या – अविनाश दुधे, क्रीड़ा – शरदगढ़ीकर व डा. राम ठाकुर, अग्रलेख – सचिन काटे व सुदाम वानरे, छायाचित्र – विट्ठल महगे, व्यंग्यचित्र – उमेश चारोले, इलेक्ट्रॉनिक मीडिया – उमेश अलोणे, ग्रामीण विकास – विनोद फाटे, सुरेंद्र बेलूरकर, विलास टिपले, शहर शोध – संजय खांडेकर, उदय दमाये, देवीदास लांजेवार, ग्रामीण शोध – डा. विष्णु वैरागड़े, विजय शिंदे, अजय देशपांडे, श्याम नाडेकर और प्रोत्साहन पुरस्कार संजय लायदे को दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने कहा कि पत्रकार व जन प्रतिनिधियों को एक दूसरे के बीच संतुलन कायम रखना चाहिए। पत्रकार सूचना के अधिकार का उपयोग सावधानी से करें। कार्यक्रम के अध्यक्ष दिलीप वलसे पाटील ने कहा कि खबरों के माध्यम से किसी प्रकार का विघटन न हो, पत्रकार इस बात का विशेष ध्यान रखें। इस मौके पर एक स्मरणिका का विमोचन किया गया।












SHYAM HARDAHA Nagpur
December 9, 2010 at 5:15 pm
GRAMIN CHETEA AOUR pichdi samajik prasthbhoomi se aakar is uplabhdi par Raghunath Singh Lodhi ko hardic Subhkamnayen
????
December 10, 2010 at 3:27 pm
shri lodhi ji air amua mitor ko dero subhkamnayen.
sanjay kr.
santram sahu
December 11, 2010 at 2:45 pm
dr. ram thakur ko badhai ho