Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

विदिशा प्रेस क्‍लब के सचिव से मारपीट, मुख्‍य आरोपी पुलिस पकड़ से बाहर

: नाराज लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा : विदिशा प्रेस क्‍लब के सचिव एवं उनकी परिजनों पर हमला करने वाले मुख्‍य आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है. मारपीट करने वाले आरोपी बीजेपी के पूर्व विधायक की बस के चालक एवं खलासी हैं, जिसके चलते पुलिस लापरवाह रवैया अपना रही है. इससे नाराज पत्रकारों एवं पार्षदों ने डीएम को ज्ञापन देकर मुख्‍य आरोपी को तत्‍काल गिरफ्तार करने की मांग की है.

: नाराज लोगों ने डीएम को ज्ञापन सौंपा : विदिशा प्रेस क्‍लब के सचिव एवं उनकी परिजनों पर हमला करने वाले मुख्‍य आरोपी को पुलिस अभी तक गिरफ्तार नहीं कर पाई है. मारपीट करने वाले आरोपी बीजेपी के पूर्व विधायक की बस के चालक एवं खलासी हैं, जिसके चलते पुलिस लापरवाह रवैया अपना रही है. इससे नाराज पत्रकारों एवं पार्षदों ने डीएम को ज्ञापन देकर मुख्‍य आरोपी को तत्‍काल गिरफ्तार करने की मांग की है.

बीते सोलह अगस्‍त को सायं पाच बजे विनय सक्‍सेना अपनी बहन एवं उनके दो बेटों को विदिशा बस स्‍टैण्‍ड छोड़ने गए हुए थे. इन तीनों लोगों को भोपाल की बस पकड़नी थी. इसी दौरान बीजेपी के पूर्व विधायक गुरुचरण सिंह के शक्ति बस का चालक अपनी बस गलत दिशा से मोड़ने लगा. इस पर विनय सक्‍सेना ने अपनी कार को ब्रेक लगाया तथा ठीक से बस चलाने को कहा.

इसी से नाराज बस चालक बस वहीं खड़ीकर उतर गया तथा अपने खलासी के साथ मिलकर विनय सक्‍सेना से मारपीट शुरू कर दी. दोनों ने मिलकर उन्‍हें काफी मारा पीटा. विनय को काफी अंदरुनी चोटें आईं. इसके बाद दोनों अपनी बस लेकर वहां से चले गए. वहां विनय को किसी ने बचाने की कोशिश नहीं की, क्‍योंकि शक्ति बस के मालिक की गिनती दबंगों में होती है. विनय ने इस मामले की शिकायत थाने में दर्ज कराई. विनय के समर्थन में तमाम क्षेत्रों के लोग खुलकर सामने आए.

किसी तरह मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक व्‍यक्ति को‍ गिरफ्तार किया है, परन्‍तु मुख्‍य आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है. सच्‍चाई यह है कि वह आरोपी आए दिन बस स्‍टैण्‍ड पर दिखाई देता है, फिर भी पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही है. बताया जा रहा है पूर्व विधायक के दबाव में पुलिस मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार करने से हिचक रही है. तीन दिन बाद भी आरोपी की गिरफ्तारी न होने से नाराज लोगों ने डीएम को ज्ञापन देकर मुख्‍य आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...