Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दुख-दर्द

विदिशा में पत्रकार संजीव की गोली मारकर हत्‍या

विदिशा के गंजबासौदा में पत्रकार और नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष संजीव जैन की सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्‍या के विरोध में लोगों ने पूरे शहर को बंद रखा. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संजीव का शव सड़क पर रखकर चक्‍काजाम किया गया. कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए डीएम और एसपी गंजबसौदा में डंटे रहे. आरोपियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी के आश्‍वासन के बाद चक्‍का जाम समाप्‍त किया गया.

विदिशा के गंजबासौदा में पत्रकार और नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष संजीव जैन की सोमवार रात अज्ञात बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी. हत्‍या के विरोध में लोगों ने पूरे शहर को बंद रखा. आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर संजीव का शव सड़क पर रखकर चक्‍काजाम किया गया. कानून व्‍यवस्‍था बनाए रखने के लिए डीएम और एसपी गंजबसौदा में डंटे रहे. आरोपियों की 24 घंटे के अंदर गिरफ्तारी के आश्‍वासन के बाद चक्‍का जाम समाप्‍त किया गया.

संजीव जैन सोमवार की रात लगभग साढ़े ग्यारह बजे अपने कालाबाग स्थित धर्मकांटा के ऑफिस में बैठे हुए थे. उनके साथ दो अन्‍य लोग भी बैठे थे. इसी दौरान उनके मोबाइल पर एक फोन आया. जिससे वे बातचीत करते हुए अपने कार्यालय के बाहर निकले. तभी गोलियां चलने की आवाज सुनाई पड़ी. कार्यालय के अंदर बैठे पारस अहिरवार और शिव दयाल ठाकरे जब बाहर निकले तो उन्‍होंने संजीव को खून से लथपथ देखा. उन्हें तत्‍काल सरकारी हास्‍पीटल पहुंचाया गया, जहां डाक्‍टरों ने उन्‍हें मृत घोषित कर दिया. बदमाशों ने उनको छह गोलिया मारी थीं. पोस्‍टमार्टम में चार गोलियां ही निकाली जा सकी. हत्‍या के बाद डीआईजी भी मौके पर पहुंचे तथा घटना की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि संजीव दैनिक जागरण से जुड़े हुए थे. गौरतलब है कि मध्‍य प्रदेश में इसके पूर्व बदमाशों ने अनिल सोनी नाम के एक पत्रकार की भी हत्‍या कर दी थी.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. yashovardhan nayak

    January 1, 2011 at 11:46 am

    इससे पहले भी विदिशा से भोपाल लौट रहे,पवन विद्रोही नाम के पत्रकार को भी गोलियों से भून दिया गया था.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...