सेलकास्ट इंटैक्टिव से वाइस प्रेसिडेंट मीडिया एंड स्ट्रैटजी विद्याधर खाटवकर ने इस्तीफा दे दिया है. उन्हें दक्षिण भारत के प्रमुख टीवी ग्रुप राज टीवी ने अपने साथ जोड़ लिया है. उन्होंने सीओओ के पद पर ज्वाइन किया है. उन्हें ग्रुप के मुंबई और चेन्नई की जिम्मेदारी दी गई है. वे कंपनी के एमडी राजेंद्रन एम को रिपोर्ट करेंगे.
विद्याधर को टीवी दुनिया के जाने माने नाम हैं. इंडियन टेलीविजन में अपने दो दशक के लम्बे करियर में वे जी अल्फा, जी मराठी, जी गुजराती जैसे जी ग्रुप के रीजनल चैनलों की लांचिंग करा चुके हैं. उन्होंने जी नेटवर्क में सीनियर वाइस प्रसिडेंट सेल्स के रूप में जी स्पोर्टस की लांचिंग कराई.












BIJAY SINGH
January 6, 2011 at 4:12 pm
congratulations.