हिंदुस्तानियों का विकेट गिराने के बाद नई दिल्ली से जल्द लांच होने वाले नई दुनिया की संपादकीय टीम के कर्ताधर्ताओं ने अब आउटलुक हिंदी की तरफ निगाह गड़ा दिया है। यहां से फिलहाल दो विकेट गिरने की खबर है। एक तो विनोद अग्निहोत्री हैं। दूसरा नाम भाषा सिंह का है। इन दोनों वरिष्ठ पत्रकारों ने आउटलुक हिंदी को बाय बाय बोल दिया है और नई दुनिया में बड़े पद व पैकेज पर नई पारी शुरू करने का ऐलान कर दिया है।
दूसरी खबर दैनिक जागरण, गाजियाबाद से है। पंजाब के जालंधर जिले में माय एफएम 94.3 में काम करने वालीं और गाजियाबाद निवासी कपिला शर्मा ने अब अपने शहर में वापसी कर ली है। वे गाजियाबाद में दैनिक जागरण में कार्य शुरू कर चुकी हैं।
अजय राय अमर उजाला, जालंधर में
तीसरी खबर जालंधर से है। बिहार के बक्सर जिले के निवासी अजय राय ने दिल्ली में कई जगहों पर वर्षों की मेहनत करने के बाद मीडिया में अपनी नई पारी दिल्ली के बाहर शुरू कर दी है। उन्होंने अमर उजाला, जालंधर में ज्वाइन किया है।











