मध्य प्रदेश में चिटफंड कंपनियों की चाल से आम लोग परेशान हैं. अभी मध्य प्रदेश सरकार ने कई चिटफंड कंपनियों पर नकेल कसी है. ऐसी एक चिटफंड कंपनी विन मिरकल ज्वेलर्स लिमिटेड के जाल में फंसे अशोकनगर जिला के राजेश कुमार गुप्ता ने जिलाधिकारी को आवेदन देकर न्याय दिलाने की गुहार लगाई है. राजेश ने अपने शिकायती पत्र में आरोप लगाया है कि कंपनी ने उनसे झूठ बोलकर पैसे वसूले.
कम समय में दोगुना सोना देने वाले इस स्कीम में राजेश के साथ कई अन्य लोग भी फंसे हुए हैं. नीचे राजेश द्वारा जिलाधिकारी को लिखा गया पत्र और कंपनी की स्कीम की जानकारी देता हैंडबिल.













