जी टर्नर का नया सीईओ विरद कौल को बनाया गया है. इस पद पर कार्य कर रहे दिनेश जैन ने तीन महीने पहले इस्तीफा दे दिया था. विरद को सेल्स व मार्कटिंग में 25 वर्षों का अनुभव है.
आईबीएन7 से मनीष पंत के इस्तीफा की सूचना है. वे स्पोर्ड्स एंकर हुआ करते थे. वे एनडीटीवी पहुंचे हैं. वे यहां भी स्पोर्ट्स के लिए रिपोर्टिंग व एंकरिंग करेंगे.
तेज चैनल से सचिन बुंदेला के इस्तीफे की सूचना है. उनके नवभारत टाइम्स में लौटने की चर्चाएं हैं.











