ईटीवी से विवेक खरे ने इस्तीफा दे दिया है. वहां ये स्पेशल करेस्पांडेंट थे. इन्होंने अपनी नई पारी खबर भारती के साथ शुरू की है. इन्हें यहां सीनियर प्रोड्यूसर बनाया गया है. विवेक पिछले आठ सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. इसके पहले विवेक कई चैनलों में काम कर चुके हैं.
हिंदी दैनिक एक कदम आगे को कुबेरनाथ सिंह ने बॉय बोल दिया है. उन्होंने अपनी नई पारी न्यूज एक्सप्रेस के साथ शुरू की है. उन्हें असिस्टेंट प्रोड्यूसर बनाया गया है. कुबेरनाथ ने करियर की शुरुआत फ्रीलांस जर्नलिस्ट के रूप में की थी. इसके बाद आईबीएन7 और हमार टीवी होते हुए एक कदम आगे पहुंचे थे.












bhaskar singh
April 13, 2011 at 2:30 pm
कुबेर जी नई पारी की शुरुआत के लिए ढ़ेर सारी शुभकामनाएं….मंजिलें उन्हें मिलती है जिनके सपनों में जान होती है ….पंख से कुछ नहीं होता हौसलों से उड़ान होती है ।
उमाशंकर उपाध्याय
April 13, 2011 at 2:39 pm
बधाई हो भाई……