प्रभात ख़बर धनबाद के एडीटर विष्णु राजगढिया ने विपरीत परिस्थितियों मे इस्तीफा दे दिया है। उनकी जगह दीपक अम्बस्ठ को नया एडीटर बनाया गया है।
दीपक पहले हिंदुस्तान, जमशेदपुर मे थे, लेकिन किसी कारण से वहाँ से उन्हें हटना पड़ा था। इस वजह से वो कुछ दिन से खाली चल रहे थे। विष्णु राजगढ़िया फिलहाल कुछ नही कर रहे हैं, लेकिन चर्चा है कि बहुत जल्द वे झारखंड सरकार की ओर से सूचना आयुक्त बनाये जायेंगे। खबर तो यहां तक है कि झारखंड के विपक्ष के नेता अर्जुन मुंडा की हस्तक्षेप के कारण अभी तक फाइल पर हस्ताक्षर नही हो पाया है। दरअसल जिस फाइल मे विष्णु का नाम है उसी मे संदीप वर्मा का भी नाम है, जो बाबूलाल मरांडी के काफी करीबी समझे जाने वाले दीपक प्रकाश (पूर्व में राज्य खनीज विकास निगम के अध्यक्ष) के साले हैं। अर्जुन मुंडा वैसे किसी आदमी को लाभ नही दिलवाना चाहते हैं, जिसका सम्बन्ध बाबूलाल मरांडी से किसी भी तरह से हो। अर्जुन मुंडा का मानना है कि उनकी कुर्सी बाबूलाल मरांडी के कारण ही चली गयी। अब देखना ये है कि संदीप के भाग्य से विष्णु जी का छींका कब टूटता है.
-रांची से नदीम अख्तर की रिपोर्ट











