Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

विष्‍णु नागर ने संभाला ”शुक्रवार” के संपादक का दायित्‍व

भड़ास ने पहले ही खबर दी थी कि वरिष्‍ठ पत्रकार विष्‍णु नागर को पर्ल ग्रुप के मैगजीन ”शुक्रवार” का संपादक बनाया जा रहा है. विष्‍णु नागर ने अब आफिसियली इस पद को ज्‍वाइन कर लिया है. उन्‍हें पूर्व संपादक प्रदीप पंडित के इस्‍तीफा देने के बाद इस मैगजीन से जोड़ा गया है. प्रबंधन को उम्‍मीद है कि ”शुक्रवार” को अब अलग पहचान मिलेगी.

भड़ास ने पहले ही खबर दी थी कि वरिष्‍ठ पत्रकार विष्‍णु नागर को पर्ल ग्रुप के मैगजीन ”शुक्रवार” का संपादक बनाया जा रहा है. विष्‍णु नागर ने अब आफिसियली इस पद को ज्‍वाइन कर लिया है. उन्‍हें पूर्व संपादक प्रदीप पंडित के इस्‍तीफा देने के बाद इस मैगजीन से जोड़ा गया है. प्रबंधन को उम्‍मीद है कि ”शुक्रवार” को अब अलग पहचान मिलेगी.

विष्‍णु नागर ने अपने ज्‍वाइनिंग की पुष्टि करते हुए अपनी योजनाओं के बारे में बताया कि इस मैगजीन को हर वर्ग को ध्‍यान में रखकर प्रकाशित किया जाएगा. यह पत्रिका अभी तक विशुद्ध पॉलिटिकल हो गई थी. खबरों का आधार देश और प्रदेश की राजधानियों तक ही सीमित था, अब इसे व्‍यापक फलक और व्‍यापक नजरिये के साथ विस्‍तारित किया जाएगा. इसमें राजनीति के अतिरिक्‍त सांस्‍कृतिक, धार्मिक, आर्थिक, सामाजिक, कला, मनोरंजन, विज्ञान, आईटी जैसे विष्‍ायों को भी जोड़ा जाएगा. हमारी कोशिश इसे सम्‍पूर्ण पत्रिका बनाने की होगी. समाज का हर लेयर हमारे पैरामीटर में होगा.

उन्‍होंने कहा कि अच्‍छे काम केवल बड़े शहरों या महानगरों में ही नहीं हो रहे हैं. यह हर स्‍तर पर हो रहा है. हम इस पत्रिका में डाउनलेबल पर होने वाले अच्‍छे कार्यों को भी इस पत्रिका में स्‍थान देंगे. राजनीति में बहुतों को दिलचस्‍पी होती है, परन्‍तु जीवन में इतनी तरह की खबरें हैं, जिन्‍हें लोग पढ़ना चाहते हैं, जिनका सामाजिक सरोकार होता है, वैसी खबरों को भी इस पत्रिका में स्‍थान मिलेगा. अंतरराष्‍ट्रीय खबरों के बारे में भी लोग जानना चाहते हैं. उनके अड़ोस-पड़ोस के देशों में क्‍या हो रहा है. उसका भारत पर क्‍या प्रभाव पड़ रहा है, इसके बारे में भी लोगों की उत्‍सुकता बनी रहती है. हम ऐसी खबरों को भी समुचित स्‍थान देंगे.

विष्णु नागर हिंदी के जाने माने कवि, लेखक और पत्रकार हैं. हाल-फिलहाल तक वे नई दुनिया, दिल्ली में वरिष्ठ पद पर कार्यरत थे. उसके पहले वे कादंबिनी के संपादक भी रह चुके हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

0 Comments

  1. चमन शर्मा संवाददाता राजस्थान पत्रिका,अलीगढ.(यू०पी०)

    February 15, 2011 at 3:36 am

    Vishnu ji,Best of Luck

  2. बेनामी

    February 15, 2011 at 4:37 am

    प्रदीप पंडित जी अगर वही वाले हैं तो 30 साल में नौकरियां पाने और गंवाने का वर्ल्ड रिकॉर्ड तो बना चुके होंगे अब तक।

  3. Sageerkhaksar

    February 15, 2011 at 6:25 am

    Asha hai ki vishnu nagar ji ke margdarshan mein patrika khub fale fulegi,best of luck vishnu jee.

  4. Anil Pande

    February 15, 2011 at 7:41 am

    अन्यंथा मैं नवभारत टाइम्सर से ही रिटायर हो जाता.

    विष्णु नागर से बातचीत के कुछ अंश

    Saturday, 21 August 2010 00:01 यशवंतभड़ास4मीडिया – इंटरव्यू

    आम आदमी को अपने सबसे करीब पाने वाले विष्णु नागर 60 की उम्र में रिटायर होने के बाद बहुत कुछ करना चाहते हैं. उनकी तड़प बताती है कि विष्णु नागर उम्र के कारण भले रिटायर हो गए हों लेकिन उनके अंदर का युवा पत्रकार और साहित्यकार अब ज्यादा ऊर्जावान हो चुका है

    Tuesday, 31 August 2010 15:30 अनिल सिंहभड़ास4मीडिया –

    ” मैं जीवन में बदलाव के पीछे कभी नहीं भागा. सिर्फ आलोक मेहता के आग्रह पर दो जगहों पर गया. अन्य.था मैं नवभारत टाइम्सy से ही रिटायर हो जाता.”

    …”… पत्रकारिता में बहुत ऊंचाई पर पहुंच जाऊं या किसी बड़े अखबार का संपादक ही बन जांऊ, इसके लिए ये करूं वो करूं ये संभव नहीं है. जो मेरे वश में नहीं है, उसे मुझे नहीं करना है. मुझे अपने को बचाए और बनाए रखना है.”

  5. Girish Mishra

    February 15, 2011 at 12:21 pm

    It’s good news. A forward looking and capable person like Vishnu Nagar will surely make the magazine readable and worthwhile.

  6. डॉ; महाराज सिंह परिहार

    February 15, 2011 at 1:06 pm

    विष्‍णुजी को शुक्रवार की संपादकीय बागडोर संभालने पर हार्दिक बधाई। हिंदी पत्रकारिता में यह शुभ लक्षण है कि कवि और लेखकों को संपादक बनाया जा रहा है। इससे हिंदी पत्रकारिता को नया आयाम मिलेगा तथा सकारात्‍मक व रचनात्‍मक पत्रकारिता होगी

  7. sudhir singh

    February 15, 2011 at 5:31 pm

    nagar ji varisth patrakar hai .unke nirdeshan me patrika me nikhar aayega isi aasha ke sath nagar ji ko best of luck . sudhir singh correspondent P.T.I. -BHASHA AZAMGARH U.P. 09454337444

  8. rajkumar sahu, janjgir chhattisgarh

    February 16, 2011 at 10:16 am

    badhaai, nai paari ke liye. naagar sir.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास तक खबर सूचनाएं जानकारियां मेल करें : [email protected]

भड़ास के वाट्सअप चैनल से जुड़ें और नवीनतम खबरें पाएं : Bhadas Whatsapp

भड़ास लीगल टीम : किसी किस्म की लीगल हेल्प के लिए संपर्क करें- Bhadas Legal Team

You May Also Like

Uncategorized

भड़ास4मीडिया डॉट कॉम तक अगर मीडिया जगत की कोई हलचल, सूचना, जानकारी पहुंचाना चाहते हैं तो आपका स्वागत है. इस पोर्टल के लिए भेजी...

Uncategorized

भड़ास4मीडिया का मकसद किसी भी मीडियाकर्मी या मीडिया संस्थान को नुकसान पहुंचाना कतई नहीं है। हम मीडिया के अंदर की गतिविधियों और हलचल-हालचाल को...

हलचल

[caption id="attachment_15260" align="alignleft"]बी4एम की मोबाइल सेवा की शुरुआत करते पत्रकार जरनैल सिंह.[/caption]मीडिया की खबरों का पर्याय बन चुका भड़ास4मीडिया (बी4एम) अब नए चरण में...

Uncategorized

मीडिया से जुड़ी सूचनाओं, खबरों, विश्लेषण, बहस के लिए मीडिया जगत में सबसे विश्वसनीय और चर्चित नाम है भड़ास4मीडिया. कम अवधि में इस पोर्टल...