दो खबरें हैं। नवोदित न्यूज़ चैनल वॉयस ऑफ़ इंडिया “नेशनल” के आउटपुट एडिटर व जाने माने टीवी पत्रकार किशोर कुमार मालवीय ने संस्थान को अलविदा कह दिया है। वे इस्तीफा पत्र पहले ही सौंप चुके थे। 29 जुलाई को संस्थान में उनका आखिरी दिन था। जाते-जाते मालवीय जी ने सभी को शुभकामनाएं दीं। मालवीय जी के जाने से पूरे आउटपुट खेमे में मायूसी का माहौल है। इस्तीफे के पीछे संस्थान की अंदरूनी राजनीति को मुख्य वजह बताया जा रहा है। जितने मुंह उतनी बातें कही जा रही हैं।
दूसरी खबर नए लांच होने वाले भोजपुरी चैनल महुआ से है। दो लोगों ने इस चैनल को ज्वाइन किया है तो एक ने यहां से इस्तीफा दे दिया है। इनके नाम इस प्रकार हैं।
अनुपम शुक्ला जो महुआ में न्यूज कोआर्डिनेटर के बतौर आए थे, ने इस्तीफा दे दिया है। इस्तीफे के पीछे वजह चैनल में न्यूज सेक्शन के इंचार्ज से उनके पटरी न बैठ पाना बताया जा रहा है। कई चैनलों में काम कर चुकीं नमिता पाठक के बारे में खबर है कि उन्होंने महुआ में बतौर एंकर ज्वाइन किया है। वहीं जी न्यूज में लंबे समय से कार्यरत ओमप्रकाश के महुआ ज्वाइन करने की सूचना है।











