पत्रकार शंभू सिंह अब भी होश में नहीं आए हैं और शरीर का दाहिना हिस्सा ही थोड़ा बहुत हिलाडुला रहे हैं। ज्ञात हो कि विगत सोमवार को ब्रेन हेमरेज के बाद उन्हें पीजीआई लखनऊ में भर्ती किया गया है। उनकी आंख भी नहीं खुल रही है। चिकित्सकों का कहना है कि उनके लंग्स में इन्फेक्शन है। पहले लंग्स का इन्फेक्शन ठीक किया जाए तब जाकर उनके बारे में कुछ बताया जा सकेगा। शंभू सिंह को थोड़ी मात्रा में ही तरल आहार दिया जा रहा है। अभी चूंकि उनकी आंख नहीं खुल रही है लिहाजा घरवाले भी चिंतित हैं।
चिकित्सकों का कहना है कि ये सेवा से ही ठीक हो सकते हैं। परिवारवाले चाहेंगे तो पांच छह दिन बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किया जा सकता है। यह सब उनके होश में आने पर निर्भर करेगा। बहरहाल किसी भी सीनियर डाक्टर ने अभीतक शंभू सिंह को नहीं देखा है। परिवारवालों की चिरौरी पर भी सीनियर डाक्टर देखने नहीं जा रहे हैं। शंभू सिंह हिंदुस्तान सहित जागरण, आज, गांडीव आदि में काम कर चुके हैं। साभार : पूर्वांचलदीप












MANOJ JAIN
February 19, 2011 at 11:34 am
WELL WISHES FOR THE GOOD HEALTH.
MANOJ JAIN
February 19, 2011 at 11:34 am
WELL WISHES FOR THE GOOD HEALTH.