दैनिक हिंदुस्तान, वाराणसी के पुराने साथी रहे शंभू सिंह को ब्रेन हेमरेज के बाद पीजीआई लखनऊ में भर्ती किया गया है। उन्हें सोमवार को ब्रेन हेमरेज हुआ। वे रोज की भांति सुबह उठे और चाय पी ही रहे थे कि तबीयत अचानक खराब होने लगी। उन्हें वाराणसी के एपेक्स अस्पताल में भर्ती किया गया।
वे न्यूरो सर्जन आलोक ओझा के अधीन चिकित्साधीन रहे और पता चला कि बांयीं ओर लकवा का असर हो गया है। आंख पूरी तरह खुल नहीं रही थी और बायां अंग काम नहीं कर रहा था। डा. ओझा ने आपरेशन की सलाह दी पर घरवालों को यह सुझाव पसंद नहीं आया। गुरुवार को उन्हें सेकेंड ओपिनियन के लिए पीजीआई लखनऊ में ले जाया गया और अभी खबर आ रही है कि कोई डेढ़ घंटा पहले उन्हें वार्ड में शिफ्ट किया गया है। अभी भी उनकी आंख पूरी तरह खुल नहीं रही है। उनके बड़े बेटे संजय ने बताया कि पीजीआई के डाक्टरों ने कह दिया है कि फिलहाल आपरेशन की दरकार नहीं है और दवा से ही वे ठीक कर देंगे।
शंभू सिंह ने पत्रकारिता दैनिक जागरण बनारस से शुरु की। तत्पश्चात आज, गांडीव, हिंदुस्तान, भारत दूत, काशीवार्ता में वरिष्ठ पदों पर काम किया। शंभू सिंह इन दिनों आगरा में कल्पतरु से जु़ड़ गए थे। उनका भरा पूरा परिवार है। शंभू सिंह क्राइम के मामलों के विशेषज्ञ हैं। इसलिए क्राइम संबंधी खबरों पर उनकी काफी पकड़ है। काशी पत्रकार संघ के अध्यक्ष योगेश कुमार गुप्त पप्पू ने उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है। साभार : पूर्वांचलदीप.काम












ashwini kumar
February 18, 2011 at 2:48 pm
shambhu sir jald thik ho jaye kashi vishwnath se mangal kamna karta hoon…
ashwini
tv9 mumbai
digvijay singh rathore
February 18, 2011 at 4:13 pm
bhagwan shambu singh ji jo jaldi thik kare!
Sanjeev Agarwal
February 19, 2011 at 8:17 am
Sun Kar bada dukh hua aapka jaldi swasth labh hone ki kamna karte hai
Sanjeev agarwal
account officer
Kalptaru